एक पावरफुल फली… जिसमें हड्डियों से लेकर पाचन तक का छिपा है इलाज, जानिए इस औषधि के चौंकाने वाले फायदे

Last Updated:December 22, 2025, 23:36 IST
Babool Health benefits: बबूल की फली आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में एक अद्भुत औषधी मानी जाती है. इसे सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि शरीर की कई परेशानियों का प्राकृतिक इलाज माना जाता है. इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से आप शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में आसानी से राहत पा सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
हड्डियों से लेकर पाचन तक, इस फली में हर समस्या का हल. (AI)
Babool Health benefits: बबूल की फली आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में एक अद्भुत औषधी मानी जाती है. इसे सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि शरीर की कई परेशानियों का प्राकृतिक इलाज माना जाता है. इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से आप शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में आसानी से राहत पा सकते हैं. बबूल की फली में कैल्शियम और कई औषधीय गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने में मदद करते हैं. यह गठिया या अर्थराइटिस के दर्द और सूजन को कम करने में भी लाभकारी है. इसके अलावा, बबूल की फली पाचनतंत्र को सुधारती है, बवासीर में राहत देती है, कमजोरी दूर करती है और शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है. अब सवाल है कि आखिर, बबूल की फली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? किन परेशानियों में फायदेमंद है बबूली की फली? आइए जानते हैं इस बारे में-
बबूल की फली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद
दांत-मसूड़ों को मजबूत बनाए: बबूल के फल का उपयोग मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में किया जा सकता है, क्योंकि इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को रोकते हैं और दांत व मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं. माउथ कैंसर के मामलों में भी बबूल की फली का प्रयोग किया जाता है.
पाचन क्रिया सुधारे: बबूल की फली पाचन तंत्र के लिए भी बेहतरीन है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत देती है. मधुमेह रोगियों के लिए भी यह लाभकारी है, क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसके अलावा, त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कि एक्जिमा, मुंहासे और घावों के इलाज में भी बबूल की फली उपयोगी है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से त्वचा को स्वस्थ बनाती है.
इम्युनिटी बूस्ट करे: बबूल की फली प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी सहायक है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी यह उपयोगी है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं या श्वेत प्रदर जैसी परेशानियों में राहत देती है.
कैसे करें इसका सेवन: बबूल की फली को सुखाकर पाउडर के रूप में सेवन किया जा सकता है या ताजा फल का काढ़ा बनाया जा सकता है.
About the AuthorLalit Kumar
ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें
First Published :
December 22, 2025, 23:36 IST
homelifestyle
एक पावरफुल फली… जिसमें हड्डियों से लेकर पाचन तक का छिपा है इलाज, जानिए फायदे



