Rajasthan
दौसा में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा, सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक थमी रफ्तार

Dausa Weather Today News: दौसा जिले में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है. सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने से लोगों की दिनचर्या बदल गई. हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं कई ट्रेनें देरी से संचालित हुईं. ठंड और कोहरे के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर जारी रह सकता है.



