बेटी को थाईलैंड से ले गई जापान, वहां कर डाला उसके जिस्म का सौदा, मां को कोर्ट ने सुनाई सजा

Last Updated:July 01, 2026, 20:55 IST
थाईलैंड की एक अदालत ने एक महिला को सात साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. उसे अपनी 12 साल की बेटी की तस्करी करके जापान ले जाने और टोक्यो के एक मसाज पार्लर में जबरन सेक्स वर्कर बनाने का दोषी पाया गया. मां ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति में मदद करने के आरोपों मान लिया है. महिला अपनी 12 साल की बेटी को घूमने-फिरने के बहाने जापान ले गई थी, वहां बाद में उसने बेटी को वहीं छोड़ दिया.थाईलैंड में महिला अरेस्ट .AI Generated Photo
थाईलैंड की एक अदालत ने एक माँ को 7 साल और 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. इस माँ पर आरोप है कि उसने अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी की ही जापान ले जाकर मानव तस्करी की है. वहां टोक्यो के एक मसाज पार्लर में उससे जबरन जिस्म का सौदा करवाया गया. महिला ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
कैसे रची गई ये साजिश?
कोर्ट के दस्तावेजों से जानकारी मिला है कि यह माँ अपनी बेटी को घूमाने के बहाने जापान लेकर गई थी. लेकिन वहां ले जाने के बाद उसने बच्ची को अकेला छोड़ दिया. सरकारी वकीलों ने बताया कि महिला ने टोक्यो में पहले से मौजूद कुछ संपर्कों की मदद से बच्ची को मसाज पार्लर में काम पर लगवा दिया.
एक महीने में 60 ग्राहकों का सामना
जांच एजेंसियों ने बताया कि जून और जुलाई 2025 के बीच महज एक महीने के भीतर इस छोटी सी बच्ची को करीब 60 ग्राहकों के पास भेजा गया. हालांकि पुलिस ने अभी तक उन ग्राहकों या इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
भंडाफोड़ कैसे हुआ?
सितंबर 2025 में इस नरक से परेशान होकर बच्ची ने खुद किसी तरह जापानी इमिग्रेशन सर्विस एजेंसी से संपर्क किया और मदद मांगी. जापानी अधिकारियों ने तुरंत बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया और थाईलैंड पुलिस को इसकी सूचना दी.
आरोपी माँ की गिरफ्तारी और अजीब दलील
बच्ची के शिकायत करने के बाद आरोपी माँ को सितंबर में ताइवान की यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया. दिसंबर में थाईलैंड वापस लाकर केस दर्ज किया गया. जब मीडिया ने महिला से इस बारे में पूछा, तो उसने एक बेहद अजीब दलील दी. उसने कहा कि वह अपनी बेटी को जापान मदद के लिए ले गई थी. उसने कहा कि जब वह खुद मसाज पार्लर में काम करे, तो उसकी बेटी उसके सबसे छोटे बच्चे की देखभाल कर सके.
हालांकि उसने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि उसने अपनी बेटी को इस गंदे धंधे में क्यों धकेला. फिलहाल दोनों देशों की पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



