Health

Home Remedy For Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने का घरेलू उपाय

Last Updated:January 01, 2026, 21:58 IST

Home Remedy For Uric Acid: यूरिक एसिड का हाई लेवल जोड़ों में तेज दर्द के साथ महसूस हो सकता है. ठंड में इस तरह के दर्द से कई लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए आप घर में बहुत ही आसान उपाय कर सकते हैं. धनिया पत्ते की चटनी यूरिक एसिड को कम में मददगार साबित होती है. इसे बनाना कैसे है, चलिए यहां जानते हैं. यूरिक एसिड के दर्द से परेशान हैं, तो इस हरे पत्ते की चटनी दिलाएगी राहत

यूरिक एसिड एक तरह की गंदगी होती है, जो प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनती है. वैसे तो लिवर काफी हद तक इसे छानकर पेशाब के रास्ते शरीर से निकाल देता है. लेकिन जब इसका लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो ये जोड़ों में ठोस रूप में जमा होने लगता है. जिसकी वजह से गठिया, जोड़ों में बराबर रहना वाला दर्द और सूजन की समस्या पैदा होती है.

खानपान की बिगड़ती आदतों के कारण आज के समय में ये समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में यदि आप भी इससे परेशान हैं तो धनिया की चटनी आपके लिए राहत का काम कर सकती है.

धनिया की चटनी से करें यूरिक एसिड कंट्रोलहरी धनिया में ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते है. इसके सेवन से पेशाब ज्यादा बनता है, जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर हो जाते हैं.

ऐसे बनाएं धनिया की चटनीधनिया पत्ती- 1 कपपुदीना पत्ती- आधा कपअदरक- 1 इंच टुकड़ानींबू का रस- एक छोटा चम्मचहींग- एक चौथाईहरी मिर्च- स्वाद के अनुसारनमक – स्वाद के अनुसार

विधि-यूरिक एसिड में खाए जाने वाली इस हरी चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले धनिया और पुदीना के हरे पत्ते को अच्छे से धोकर, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हींग और पानी मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें. सीलबट्टे पर पिसी हुई चटनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है, लेकिन आप इसे मिक्सर में भी पिस सकते हैं.

सेवन का सही तरीकायूरिक एसिड को कम करने के लिए आप इस चटनी को रोज सुबह शाम भोजन के साथ खा सकते हैं. ये चटनी दाल, रोटी, सलाद के साथ अधिक फायदेमंद होती है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

First Published :

January 01, 2026, 21:58 IST

homelifestyle

यूरिक एसिड के दर्द से परेशान हैं, तो इस हरे पत्ते की चटनी दिलाएगी राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj