कौन हैं सुकृत देव? IGL 2 ने बदली जिसकी किस्मत, रातोंरात बने लाखों फॉलोअर्स, आलिया भट्ट-शरवरी भी हुए मुरीद

Last Updated:June 22, 2026, 08:26 IST
समय रैना का विवादित शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुका है. इस शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में मराठी थिएटर आर्टिस्ट सुकृत देव छा गए. उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और कमाल की परफॉर्मेंस से समय रैना से लेकर हर किसी को अपना फैन बना लिया. शो पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद आलिया और शरवरी भी सुकृत के टैलेंट के मुरीद हो गए.
ख़बरें फटाफट
एक्टर मराठी थिएटर्स में सालों से परफॉर्म कर रहे हैं. (फोटा साभार इंस्टाग्राम )
नई दिल्ली. समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट चुका है. इस पॉपुलर शो के पहले एपिसोड ने भी जमकर वाहवाही बटोरी है. इस बार समय रैना के इस कॉमेडी शो ने एक ऐसे कलाकार को पहचान दिलाई है जिसके अबतक महज चंद हजार फॉलोअर्स थे. लेकिन इस कॉमेडी शो के मंच से वो ऐसे लोकप्रिय हुए कि रातोंरात उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए. इंस्टाग्राम की दुनिया में इन दिनों सुकृत देव का नाम छाया हुआ है.
अगर आपने समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड नहीं देखा है तो चलिए बताते हैं कि वो कौन हैं. वो मराठी थिएटर्स से जुड़े कलाकार हैं. सुकृत देव मराठी रंगमंच पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद वो समय रैना के इस शो पर पहुंचे जिसने उन्हें कॉमेडी जगत और देश भर में पहचान दिलाई.
सुकृत के रातोंरात बढ़े फॉलोअर्स
View this post on Instagram



