Rajasthan

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? पीपल के पत्तों वाला देसी नुस्खा करेगा कमाल, जानें सही तरीका

Last Updated:January 04, 2026, 11:21 IST

Cracked Heels Healing Tips: सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या आम है. आयुर्वेद में इसके लिए पीपल के पत्तों का रस असरदार घरेलू उपाय माना गया है.इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को संक्रमण और सूजन से बचाते हैं. नियमित उपयोग से एड़ियों की दरारें भरने में मदद मिलती है और त्वचा मुलायम बनती है. गंभीर घाव होने पर डॉक्टर से सलाह जरूरी है.tip and tricks

सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या आम हो जाती है. ठंड, रूखी त्वचा और सही देखभाल की कमी के कारण एड़ियों में दरारें पड़ जाती हैं, जो कई बार दर्द और जलन का कारण बनती हैं. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट की ओर रुख करते हैं, लेकिन आयुर्वेद में एक सरल और सस्ता घरेलू उपाय बताया गया है. पीपल के पत्ते. पीपल का पेड़ न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है.

news 18

आयुर्वेद के अनुसार, पीपल के पत्तों में प्राकृतिक औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं. पीपल के ताज़ा पत्तों से निकाला गया रस अगर नियमित रूप से फटी एड़ियों पर लगाया जाए, तो त्वचा धीरे-धीरे मुलायम होने लगती है. इससे एड़ियों में पड़ी दरारें भरने में मदद मिलती है और त्वचा की रूखापन कम होता है.

news 18

पीपल के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं.ये गुण त्वचा को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं. फटी एड़ियों में अक्सर बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिससे जलन या सूजन हो सकती है. ऐसे में पीपल के पत्तों का रस एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

Add as Preferred Source on Google

news 18

पीपल के पत्तों का उपयोग केवल फटी एड़ियों तक सीमित नहीं है. आयुर्वेद में इसे घावों के इलाज में भी उपयोगी माना गया है. पीपल के पत्तों को हल्का गरम करके उनका लेप शरीर के घावों पर लगाया जाए, तो इससे दर्द में राहत मिलती है.साथ ही सूजन कम होती है और घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है.

tip and tricks

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग छोटे-मोटे कट, छिलने या घाव होने पर पीपल के पत्तों का सहारा लेते हैं. यह उपाय आसान होने के साथ-साथ पूरी तरह प्राकृतिक है.खास बात यह है कि इसके लिए किसी खास सामग्री या खर्च की जरूरत नहीं होती, बस ताजे पीपल के पत्ते पर्याप्त होते हैं.

tip and tricks

अगर घाव गहरा हो या एड़ियों की दरारों से खून आने लगे, तो घरेलू उपाय के साथ डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. पीपल के पत्तों का उपयोग सहायक उपचार के रूप में किया जा सकता है, लेकिन गंभीर समस्या में मेडिकल इलाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 04, 2026, 11:21 IST

homelifestyle

फटी एड़ियों से हैं परेशान? पीपल के पत्तों वाला देसी नुस्खा करेगा कमाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj