कभी गर्लफ्रेंड-पत्नी तो कभी एक्स वाइफ, वो हसीना जो हीरो के प्यार में रही दीवानी, दुश्मनी निभाकर हुई ब्लॉकबस्टर

Last Updated:April 16, 2026, 19:16 IST
बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि हर दौर के साथ खुद को नए अंदाज में ढालती जाती हैं. कभी प्यार, कभी तकरार, तो कभी आमने-सामने खड़ी दुश्मनी… इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर रिश्तों के हर रंग को जिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस हसीना ने लगभग हर बार उसी हीरो के साथ अलग-अलग रिश्ते निभाए. कभी प्रेमिका, कभी पत्नी तो कभी एक्स वाइफ और यहां तक कि दुश्मन के रूप में भी. जानते हैं ये बॉलीवुड जोड़ी कौन सी है…
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई स्टार जोड़ियां आईं और गईं. कुछ ने रोमांस किया, कुछ ने एक्शन. लेकिन एक ऐसी जोड़ी भी है, जिसके रिश्ते को समझना थोड़ा मुश्किल है. कभी वो प्यार की दीवानी बनकर हीरो के दिल में उतर जाती हैं, कभी पत्नी बनकर घर संभालती हैं तो कभी एक्स-वाइफ बनकर तूफान खड़ी कर देती हैं और जब दुश्मनी का मोड़ आता है तो वो इतनी खतरनाक हो जाती हैं कि दर्शक भी सांस रोककर देखते रह जाते हैं. ऐसी ही एक हसीना है जो पिछले तीन दशकों से एक ही हीरो के साथ अलग-अलग रिश्तों का सफर तय कर रही हैं.
90 के दशक में जब ये जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर आई तो पूरा हॉल रोमांस से गूंज उठा. हीरो की पहली फिल्म में हीरोइन उनके साथ लव स्टोरी में नजर आई. वो प्यार भरी नजरें, वो गाने, वो जुनून… दर्शक दीवाने हो गए. उसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और हर बार उनका केमिस्ट्री नया रूप लेता गया. कभी वो प्यार में दीवानी बनीं, कभी पत्नी बनकर घर की जिम्मेदारी संभाली, तो कभी एक्स-वाइफ बनकर हीरो की जिंदगी में तूफान ला दिया. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच ‘बहन’ वाला कोई सीधा रोल आज तक नहीं आया.
बात कर रहे हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अजय देवगन और तब्बू की. साल 1994 में रिलीज हुई विजयपथ में दोनों की जोड़ी पहली बार रोमांटिक अंदाज में नजर आई. उसके बाद फिल्म ‘हकीकत’ में उन्होंने एक बार फिर प्यार की कहानी निभाई. ‘तक्षक’ में रिश्ता और गहरा हुआ. इन तीनों फिल्मों में दोनों का रोमांस वाला यानी प्रेमी-प्रेमिका के किरदार में दिखे.
Add as Preferred Source on Google
अजय और तब्बू की जोड़ी ने सबसे अनोखा प्रयोग साल 2019 में फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में देखने को मिला. इस फिल्म में अजय के किरदार की एक्स-वाइफ तब्बू ने निभाई. यह रोल इतना शानदार था कि फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय उन्हें गया. एक्स-वाइफ के किरदार ने न सिर्फ पटकथा को मजबूत किया, बल्कि दर्शकों को यह एहसास भी दिलाया कि तब्बू के बिना अजय की कोई फिल्म अधूरी है. फिल्म में उनका केमिस्ट्री इतना जबरदस्त था कि दर्शक बार-बार थिएटर जाते रहे.
फिर आई साल 2015 में ‘दृश्यम’ और 2022 में ‘दृश्यम 2’ का दौर… यहां तब्बू एक कठोर पुलिस अधिकारी थीं और अजय एक आम आदमी, जो अपने परिवार को बचाने के लिए झूठ बुनता है. पर्दे पर दोनों एक-दूसरे के दुश्मन थे, लेकिन उनकी आंखों की लड़ाई देखते ही बनती थी. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ सफलता पाई. दोनों फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
‘गोलमाल अगेन’ में ये जोड़ी कॉमेडी अवतार में भी साथ आए, तो वहीं साल 2023 ‘भोला’ में एक बार फिर उन्होंने गंभीर किरदारों के साथ दर्शकों को थ्रिल किया. वहीं साल 2021 में ‘औरों में कहां दम था’ में तो उनकी जोड़ी ने पूरी जिंदगी के सफर को स्क्रीन पर उतार दिया.
आज जब ये दोनों एक साथ स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक जानते हैं कि फिल्म में कुछ खास होने वाला है. दोनों के बीच ऑफ-स्क्रीन भी अच्छी दोस्ती रही है. दोनों ही प्रोफेशनल एक्टर्स हैं और एक-दूसरे के काम की तारीफ करते रहते हैं.
उनकी जोड़ी का खास आकर्षण ये है कि हर फिल्म में उनका रिश्ता नया रूप लेता है, लेकिन केमिस्ट्री वही पुरानी वाली बनी रहती है. यही वजह है कि आज भी जब कोई नई फिल्म की घोषणा होती है तो फैंस सबसे पहले यही पूछते हैं कि क्या ये दोनों साथ नजर आएंगे. बॉलीवुड में वैसे तो कई जोड़ियां आईं और चली गईं, लेकिन ये जोड़ी हर बार नया रंग लेकर वापस आई. प्यार हो, पत्नी हो, एक्स-वाइफ हो या दुश्मन… ये हसीना हर रोल में हीरो के साथ इतनी फिट बैठती है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर बन जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 16, 2026, 19:16 IST



