जयपुर में McDonald’s पर बड़ी कार्रवाई, धौलपुर में चली गोलियां और RAS भर्ती पर आया बड़ा अपडेट

Last Updated:April 17, 2026, 08:40 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान में आज मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयपुर के मैकडॉनल्ड (GT) का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. धौलपुर के बसेड़ी में दो पक्षों के बीच फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जबकि बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी की सड़कों पर परेड निकालकर कड़ा संदेश दिया है. अजमेर में आरएएस 2024 के साक्षात्कार आज संपन्न हो रहे हैं और केकड़ी में मायरा भरकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 लोग घायल हो गए हैं. साथ ही जयपुर में महिला सशक्तिकरण के लिए ‘विकसित भारत रन’ का सफल आयोजन किया गया.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan News Live: धौलपुर के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के दौपुरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. झगड़े के दौरान हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया. इस गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बसेड़ी अस्पताल से उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है. बसेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी और साथियों की पुलिस ने निकाली परेडगंगाशहर पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए आरोपियों की सड़कों पर परेड निकाली. थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य गैंगस्टर्स को सख्त संदेश देना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है.
जयपुर: दूषित तेल के इस्तेमाल पर मैकडॉनल्ड (GT) का लाइसेंस निलंबित‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड आउटलेट का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. जांच में पाया गया कि वहां इस्तेमाल हो रहे कुकिंग ऑयल का TPC (टोटल पोलर कंपाउंड) मानक स्तर 25 से कहीं अधिक था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद सुधार न होने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है.
अजमेर: आरएएस भर्ती परीक्षा-2024 के साक्षात्कार का आज अंतिम दिन, जल्द आएगा परिणामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS भर्ती परीक्षा 2024 के साक्षात्कारों का अंतिम चरण आज पूरा हो जाएगा. 1096 पदों (428 राज्य सेवा और 628 अधीनस्थ सेवा) के लिए चल रही इस प्रक्रिया में 2461 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. साक्षात्कार संपन्न होने के साथ ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश को नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे.
केकड़ी: मायरा भरकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो दर्जन लोग घायलकेकड़ी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहाँ देवगांव से मायरा (भात) भरकर वापस लौट रहे कसाणा गांव के लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कणोज के पास पलट गई. हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
जयपुर: ‘नारी शक्ति- विकसित भारत रन’ मैराथन का आयोजनराजधानी जयपुर में आज महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ ‘विकसित भारत रन’ का आयोजन किया गया. चांदपोल गेट से शुरू हुई यह मैराथन बड़ी चौपड़ तक निकाली गई. इस दौड़ में सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 17, 2026, 08:40 IST



