अफीम की ‘मनुहार’ अब पड़ेगी बहुत महंगी, समाज के पंचों ने खींच दी ऐसी लक्ष्मण रेखा कि तोड़ने वालों की खैर नहीं – हिंदी

Video: मारवाड़ में अफीम की ‘मनुहार’ अब पड़ेगी बहुत महंगी, जानें क्यों?
Seervi Samaj Pali Opium Ban News: पाली के बूसी गांव में सीरवी समाज ने ‘काले जहर’ यानी अफीम के खिलाफ एक बहुत बड़ा और साहसिक फैसला लेकर पूरे मारवाड़ में मिसाल पेश की है. आईमाता वडेर महोत्सव के दौरान समाज के पंचों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है कि अब किसी भी मृत्युभोज में अफीम का वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए समाज ने कड़ा रुख अपनाते हुए नियम तोड़ने वालों पर 51,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है. यह निर्णय न केवल परिवारों को अफीम के कारण होने वाले भारी आर्थिक बोझ से बचाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने में भी मददगार साबित होगा. बैठक में मौजूद प्रबुद्धजनों ने इसे समाज सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है. समाज के इस कड़े फैसले की अब पूरे राजस्थान में सराहना हो रही है क्योंकि यह नशामुक्ति और सामाजिक सुधार की एक नई राह दिखाता है.




