Rajasthan

बाड़मेर में झोंपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल, आजाद नगर की तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल

Last Updated:August 26, 2026, 21:57 IST

Rajasthan Barmer School In Hut : बाड़मेर के आजाद नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय झोंपड़ी में चल रहा है. बच्चों को सुरक्षित भवन, पानी और बाथरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. बारिश के दौरान इनमें भी बच्चों का बचाव आसान नहीं रहता. मौसम खराब होने पर पढ़ाई प्रभावित होने की परेशानी अलग है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर में झोंपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल, आजाद नगर की तस्वीर ने खोली पोलZoomबाड़मेर के इस सरकारी स्कूल में न पक्का भवन, न बाथरूम, न पानी, झोंपड़ी में बैठकर पढ़ रहे मासूम

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में सरकारी स्कूलों का हालत को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है. यकीन ही नहीं होगा कि ये आजाद भारत की तस्वीर है. दरअसल, यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय झोपड़ी में चल रही है. यहां बच्चे पक्के स्कूल भवन में नहीं, बल्कि झोंपड़ीनुमा जगह पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूलल के लिए आज तक भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल एक तरह से खुले में ही चल रहा है. झोंपड़ियां जरूर बनी हुई हैं, लेकिन बारिश के दौरान इनमें भी बच्चों का बचाव आसान नहीं रहता. मौसम खराब होने पर पढ़ाई प्रभावित होने की परेशानी अलग है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों को ऐसी जगह पढ़ाई करनी पड़ रही है, जहां बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है.

स्कूल भवन नहीं, झोंपड़ी में बैठकर पढ़ रहे बच्चेगंगाला पंचायत के आजाद नगर में चल रहे इस राजकीय प्राथमिक विद्यालय के लिए भवन नहीं होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. बच्चे झोंपड़ियों में बैठकर शिक्षा ले रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकला. बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है. झोंपड़ियों में चल रहे स्कूल में बच्चों को मौसम से बचाना भी आसान नहीं होता. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा से जोड़ने की बात होती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके लिए पढ़ाई करने को एक सुरक्षित भवन तक उपलब्ध नहीं है.

न बाथरूम की सुविधा, न पानी का इंतजामग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए बाथरूम तक की सुविधा नहीं है. पीने के पानी को लेकर भी कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया गया है. बच्चों को रोजाना इन बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच स्कूल आना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित भवन, पानी और बाथरूम जैसी सुविधाएं सबसे जरूरी हैं. लेकिन आजाद नगर के इस स्कूल में इन व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं. उनका कहना है कि सिर्फ पढ़ाई शुरू कर देना काफी नहीं है, बच्चों को पढ़ने के लिए ठीक और सुरक्षित जगह भी मिलनी चाहिए.

बाड़मेर से जयपुर तक लगा चुके चक्कर
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन की मांग को लेकर वे बाड़मेर से लेकर जयपुर तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा चुके हैं. कई बार स्कूल के लिए भवन बनाने की मांग रखी गई, लेकिन अभी तक भवन नहीं बन सका. इस वजह से बच्चों को आज भी झोंपड़ी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने अब चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द स्कूल भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो वे छात्रों को साथ लेकर बाड़मेर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देंगे. उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और उनकी बुनियादी सुविधाओं का मामला अब और ज्यादा समय तक नहीं टाला जाना चाहिए.

ग्रामीणों को काटने पड़ रहे चक्करआजाद नगर के इस स्कूल की स्थिति ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बच्चे झोंपड़ी में पढ़ रहे हैं, बाथरूम और पानी की सुविधा को लेकर भी शिकायत है और ग्रामीण भवन की मांग को लेकर लगातार चक्कर काटने का दावा कर रहे हैं. अब ग्रामीणों की चेतावनी के बाद देखना होगा कि प्रशासन इस स्कूल भवन की मांग पर कब तक कोई कदम उठाता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 21:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj