शुरुआती 6 मैच में… ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

होमखेलक्रिकेट
ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में पहली बार हुआ ऐसा
Last Updated:April 18, 2026, 23:22 IST
Ishan Kishan Unique IPL Record as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के साथ ही ईशान किशन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, ईशान किशन आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में टॉस गंवाया है. डेविड मिलर ने 2016 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए लगातार 5 मैचों में टॉस हारा था.
ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल में न चाहते हुए भी अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में टॉस के साथ ही ईशान के नाम यह रिकॉर्ड हो गया. सीजन के इस 27वें मुकाबले में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन लगातार छठी बार टॉस हारे.
इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो अपनी कप्तानी के शुरुआती सभी 6 टॉस हार गए. क्रिकबज के अनुसार, इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी संभालते हुए लगातार 5 टॉस हारे थे. SRH के इतिहास में इससे पहले सिर्फ डेविड वॉर्नर (2015) ही लगातार 6 टॉस हारे थे, लेकिन ईशान किशन कप्तानी की शुरुआत से ही लगातार 6 टॉस हारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड.
हैदराबाद ने बनाए 195 रनराजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगाए. पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत धमाकेदार रही. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े. अभिषेक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. हालांकि, हेड ने 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 23 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा.
हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे. उन्होंने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. साहिल अरोड़ा ने 13 रन बनाए, जबकि शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, जेमी ओवरटन ने भी एसआरएच के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मुकेश चौधरी ने 2 और गुरजपनीत सिंह ने एक विकेट निकाला.
हैदराबाद ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्डएसआरएच ने इस स्कोर के साथ ही 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. सनराइजर्स हैदराबाद का यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर है. एसआरएच के बल्लेबाजों ने इससे पहले साल 2015 में सीएसके के खिलाफ इसी मैदान पर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे.
About the AuthorShivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 18, 2026, 23:22 IST



