मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

होमखेलक्रिकेट
मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी
Last Updated:September 12, 2026, 10:51 IST
Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं.मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद की रणजी टीम के कप्तान.
नई दिल्ली. भारतीय टीम कल यानी 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इससे पहले टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए खुशखबरी आई है. उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि, सिराज टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने सिराज के अलावा चामा मिलिंद को उपकप्तान नियुक्त किया है. पिछले रणजी सीजन में सिराज ने दो मैचों में हैदराबाद की कप्तानी की थी. हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत नहीं मिली.
सिराज की कप्तानी में पहली जीत की तलाशपिछले रणजी सीजन में मोहम्मद सिराज ने पहली बार हैदराबाद की कप्तानी की थी. उन्हें राहुल सिंह की जगह टीम की कमान सौंपी गई. हालांकि, दोनों मुकाबलों में हैदराबाद को जीत नहीं मिली. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को मुंबई ने 9 विकेट से हराया. इसके बाद जिमखाना ग्राउंड पर हैदराबाद का सामना छत्तीसगढ़ से हुआ. इस मैच के आखिरी दिन अमनदीप खरे ने नाबाद शतक जड़कर छत्तीसगढ़ को मुकाबले में वापस ला दिया और अंत में मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.
एलिट ग्रुप-बी में हैदराबादआगामी रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा की टीमें हैं.
प्रेस रिलीज जारी करते हुए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा, ‘मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी में चामा मिलिंद टीम की कमाल संभालेंगे.’ सिराज और मिलिंद को बधाई देते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ने लिखा, ‘हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन मोहम्मद सिराज और सीवी मिलिंद को आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए शुभकामनाएं. हमें उम्मीद है कि वह टीम के लिए अपनी नेतृत्व क्षमता और योगदान से अहम भूमिका निभाएंगे.’
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 12, 2026, 10:51 IST



