Entertainment

वो बिन ब्याही मां! डायरेक्टर के प्यार में बनी पारो, डेब्यू के 2 साल बाद की शादी, ब्रेकअप से 1 झटके में हुई बर्बाद

Last Updated:April 19, 2026, 22:00 IST

दिल टूटने पर दिलों-दिमाग पर कैसा असर होता है, इसे फिल्मों में बाखूबी दिखाया गया है. मगर असल में जब वह पीड़ा महसूस होती है, तो उसे सह पाना बहुत मुश्किल होता है. हीरोइनों के प्यार में हीरो ‘देवदास’ खूब बने हैं, मगर एक हीरोइन एक मशहूर डायरेक्टर के प्यार में पारो बन गई थीं. उस हीरोइन ने अब अपने ब्रेकअप का उन पर पड़ने वाले असर पर बात की है जो कभी अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर के साथ शादीशुदा जिंदगी में खुश थीं. उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्हें महीनों तक नींद न आने की समस्या रही थीं. एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी की कभी पुष्टि नहीं की, लेकिन आज वे एक बेटी की मां हैं.

नई दिल्ली: ‘हर किसी को मुक्कमल जहां नहीं मिलता, किसी को जमीं तो किसी को आसमां नहीं मिलता’, इस मशहूर नज्म में जिंदगी का फलसफा छिपा है, जिसे हर इंसान अपनी जिंदगी में घटित होते महसूस करता है. मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल में अपने जीवन के एक बेहद कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि एक समय वह ‘इनसोमनिया’ की शिकार हो गई थीं. उन्होंने इसकी बड़ी अजीब वजह बताई. उन्हें यह समस्या किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि दिल टूटने की वजह से हुई थी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

कल्कि कोचलिन ने बताया कि वे रिश्ता खत्म होने के बाद मानसिक रूप से इतनी परेशान रहने लगी थीं कि उन्हें कई महीनों तक नींद नहीं आई. इस अनुभव ने उन्हें एहसास कराया कि हमारा दिमाग और शरीर एक-दूसरे से कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं. जब मन शांत नहीं होता, तो शरीर भी आराम करना भूल जाता है और इंसान एक अजीब सी बेचैनी के जाल में फंस जाता है.(फोटो साभार: IMDb)

कल्कि ने मुश्किल दिनों को याद करते हुए बताया कि वह अक्सर रात के 2 या 3 बजे अचानक उठ जाती थीं. जब दोबारा सोना मुमकिन नहीं होता था, तो वह खुद को बिजी रखने के लिए गिटार बजाने लगती थीं या कोई और काम करने लगती थीं. यह सिलसिला काफी समय तक चला, जहां रातों की शांति उनके लिए एक स्ट्रगल बन गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

कल्कि की मानसिक सेहत का असर उनकी पेशेवर जिंदगी पर भी दिखने लगा था. कल्कि ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर भ्रमित रहती थीं. उन्हें समझ ही नहीं आता था कि वह वास्तव में जाग रही हैं या सपना देख रही हैं. नींद की कमी के कारण उनके लिए असली और सपनों के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया था और यह सिलसिला लगभग चार महीनों तक जारी रहा.(फोटो साभार: IMDb)

कल्कि ने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया जिसके साथ हुए ब्रेकअप ने उन पर इस कदर असर डाला था, लेकिन उनका सबसे मशहूर रिलेशनशिप फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ रहा है. ‘देव डी’ के सेट पर शुरू हुई कहानी शादी तक पहुंची थी, लेकिन 2011 में शादी के बंधन में बंधने वाला यह कपल 2013 में अलग हो गया और बाद में उनका तलाक हो गया. (फोटो साभार: IMDb)

कल्कि का मानना है कि बचपन में अपने माता-पिता के कड़वे तलाक को देखने की वजह से भी उनके रिश्तों पर बुरा असर पड़ा. जब वह 13 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हुए थे. उनके बीच की नफरत और झगड़ों ने कल्कि के मन में रिश्तों के प्रति भरोसे को कमजोर कर दिया था, जिसका असर शायद उनकी अपनी शादी और तलाक पर भी पड़ा. (फोटो साभार: IMDb)

कल्कि कोचलिन ने तलाक के बाद के शुरुआती सालों को लेकर बताया कि अनुराग के कॉन्टैक्ट में रहना उनके लिए आसान नहीं था. एक-दूसरे को किसी और के साथ आगे बढ़ते देखना तकलीफदेह होता है, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी. समय के साथ जख्म भरे और अब वे एक अच्छे रिश्ते में हैं और अक्सर खास मौकों पर साथ नजर आते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

आज कल्कि न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पुरानी यादों और तकलीफों को खुद से दूर कर लिया है. उन्हें अनुराग की बेटी की शादी में भी देखा गया था. कल्कि कोचलिन इजरायली मूल के पियानिस्ट गाय हर्षबर्ग के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने औपचारिक तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी एक बेटी है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 19, 2026, 22:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj