Entertainment

अमिताभ को टक्कर देने वाला खलनायक, जया बच्चन ने बदली थी किस्मत, फिल्मों से दूर खड़ा किया 700 करोड़ का साम्राज्य

Last Updated:April 21, 2026, 09:37 IST

बॉलीवुड का वो नाम जिसे सुनते ही सबसे पहले जहन में एक खूंखार खलनायक की छवि बनती है. उनकी मुस्कान से एक ऐसे विलेन की याद आती है जिसकी मौजूदगी ही पर्दे पर दहशत पैदा करने के लिए काफी है. ये डैनी डेंजोंगपा हैं. अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ में ‘कांचा चीना’ सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि खलनायकी की वो परिभाषा है, जिसने सिनेमा में डर को नया चेहरा दिया.

नई दिल्ली. डैनी डेंजोंगपा बॉलीवुड का वो नाम हैं जो एक वक्त पर कद-काठी और अभिनय में अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे. उनकी एक झलक फिल्म को हिट बना देती. ‘अग्निपथ’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में वो खलनायक के रोल में दिखे थे और इन फिल्मों में विलेन हीरो पर भारी पड़ा था.

25 फरवरी 1948 को सिक्किम के छोटे से गांव युक्सम में शेरिंग फिन्शो डेंजोंगपा के रूप में जन्मे डैनी ने 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. डैनी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी थी. इस स्कूल में पढ़ाई के दौरान जया बच्चन उनकी क्लासमेट थीं.

सिक्किम के रहने वाले शेरिंग फिन्शो डेंजोंगपा को अपने नाम और पहचान की वजह से एफटीआईआई में काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता था. लोग उनके नाम का काफी मजाक उड़ाते थे जिसके बाद उनकी क्लासमेट जया बच्चन ने उन्हें अपना नाम छोटा करने का सुझाव दिया.

Add as Preferred Source on Google

जया बच्चन के सुझाव के बाद एक्टर ने अपना नाम डैनी कर लिया और फिल्मों की दुनिया में वो इसी नाम से मशहूर हुए. जया बच्चन की एक छोटी सी सलाह ने डैनी की जिंदगी बदलकर रख दी. वो पर्दे पर डैनी डेंजोंगपा के नाम से मशहूर हुए और फिल्मों के खूंखार विलेन बन उभरे.

एक्टर ने अपने करियर के दौरान 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मों में अभिनय के अलावा डैनी बिजनेस के भी महारथी हैं. उन्होंने अपने दम पर अपने शहर सिक्किम करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है. एक्टर को बीयरकिंग के नाम से जाना जाता है.

फिल्मों में अभिनय करने के बाद 1987 में डैनी ने अपने जन्मस्थान के नाम पर योक्सम ब्रेवरीज (Yuksom Breweries) की शुरुआत की थी. डैनी ने एक छोटी सी बीयरबनाने वाली कंपनी की शुरुआत की थी जो आज देश की सबसे बड़ी बीयरकंपनी में से एक है. न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित खबर के मुताबिक डैनी की बीयरकंपनी Yuksom Breweries आज देश की तीसरी सबसे बड़ी बीयरकंपनी है, जो सिर्फ किंगफिशर और किमाया से पीछे है.

डैनी का सपना अपने राज्य के लिए था. वे चाहते थे कि सिक्किम के लोगों को रोजगार मिले और उनका गांव दुनियाभर में पहचाना जाए. डैनी ने अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए एक ऐसा ब्रांड खड़ा किया, जो आज हर साल 30 लाख से ज्यादा बीयर के केस बेचता है.

एक्टर की कंपनी सिर्फ सिक्किम तक सीमित न रही. डैनी ने अपना कारोबार पूरे भारत में फैलाया. उन्होंने 2005 में ओडिशा में डेनजोंग ब्रेवरीज की शुरुआत की और 2009 में असम की राइनो एजेंसिज का अधिग्रहण किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज डैनी डेंजोंगपा की बीयर कंपनी की कीमत करीबन 700 करोड़ रुपये है. वो एक समय पर किंग ऑफ गुड टाइम्स रहे विजय माल्या को टक्कर देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 21, 2026, 09:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj