Jaipur School News | जयपुर स्कूल टाइमिंग चेंज न्यूज़

Last Updated:April 23, 2026, 10:20 IST
School Timings Changed in Jaipur Due to Heatwave: जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने बढ़ती गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है. 27 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही लगेंगी. कक्षा 9 से 12 और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा. यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
ख़बरें फटाफट

जयपुर स्कूल टाइमिंग चेंज न्यूज़
Jaipur School Timing Change: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सूरज के तीखे तेवर और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में लू (Heatwave) चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. जयपुर जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदेश नायक ने जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं. यह निर्णय मुख्य रूप से छोटे बच्चों को भीषण दोपहर की गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है.
कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयपुर जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी. यह नया समय 27 अप्रैल से लागू होगा और वर्तमान शिक्षण सत्र के अंत तक प्रभावी रहेगा. इससे पहले स्कूलों के बंद होने का समय देरी से था जिससे बच्चों को घर लौटते समय तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा था. नए आदेश से हजारों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
बड़ी कक्षाओं और परीक्षाओं के लिए नियमप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय में यह बदलाव केवल कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ही है. कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का समय पूर्व की भांति यथावत रहेगा. इसके साथ ही स्कूलों के समस्त स्टाफ और वर्तमान में संचालित हो रही अन्य बोर्ड या स्थानीय परीक्षाओं के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं और नियमित कक्षाओं के लिए निर्धारित पुराने समय पर ही स्कूल पहुँचना होगा.
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाईजिला कलक्टर ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है. आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यदि कोई विद्यालय इन निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. प्रशासन ने सभी उपखंड अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 23, 2026, 10:13 IST



