Rajasthan

जयपुर में आज भी तैरते हैं रामसेतु के पत्थर! रहस्य जानने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Last Updated:April 24, 2026, 11:23 IST

Jaipur Ram Setu Stones: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अनोखा आकर्षण लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां ऐसे पत्थर देखने को मिलते हैं जिन्हें रामसेतु से जुड़ा बताया जाता है. मान्यता है कि ये वही खास पत्थर हैं जो पानी में डूबने के बजाय तैरते हैं. इन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. इन पत्थरों को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जाता है और कई लोग इन्हें रामायण काल की विरासत मानते हैं. हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन्हें हल्के और छिद्रयुक्त पत्थर बताया जाता है, जो पानी में तैर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों महलों और प्राचीन संग्रहालय के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. जहां पूरे सालभर पर्यटकों का हुजूम उमड़ा रहता हैं, ऐसे ही अभी जयपुर में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटकों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. जयपुर के ऐतिहासिक किलों महलों के अलावा पर्यटकों को जयपुर के बेहतरीन संग्रहालय भी खूब पंसद आते हैं. जहां वर्षों पुराने इतिहास के प्रमाण लोगों को देखने को मिलते हैं, ऐसे ही जयपुर का एक ऐसा अनोखा संग्रहालय जहां आज भी रामसेतु के तैरते हुए पत्थर दिखाई देते हैं. जयपुर के जलमहल के पास स्थित कीमत रत्नों और पत्थरों का म्यूजिक जो जयपुर का सबसे अनोखा संग्रहालय हैं.

इस म्यूजियम में न केवल जैम एंड ज्वेलरी का नायाब खजाना मौजूद है, बल्कि धरती ही नहीं आकाश से पृथ्वी पर गिरने वाले उल्का पिंड तक के पत्थरों, ज्वेलरी को एक भव्य राजमहल रूपी सेट में डिस्प्ले किया गया है. जिनमें पर्यटकों लिए सबसे खास भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े राम सेतु के अ‌द्भुत तैरते पत्थरों को देखने के लिए आते हैं. संग्रहालय में यह खास पत्थर म्यूजियम के परिसर में बने राम कुंड में रखे हैं, जिन्हें देखने के साथ पर्यटक रामसेतु के इन चमत्कारी पत्थरों को छू कर भी देख सकते हैं. कुंड में रखे सभी पत्थरों पर श्रीराम भी लिखा हुआ है. कुंड के पास ही ऐतिहासिक मीनार और वानरों की मूर्तियां भी बनी हुई हैं.

पानी में तैरते हैं 4 किलो वजनी तक के पत्थर जयपुर के इस खजाना महल संग्रहालय में सजे रामसेतु के एक नहीं बल्कि 7 पत्थर है जिनका अलग-अलग वज़न हैं, जो अलग-अलग आकार के हैं. राम कुंड में रामसेतु के इन तैरते पत्थरों का अलग-अलग लोगों द्वारा सहेज कर रखा गया था, जिन्हें अब एक ही जगह पर रखा गया हैं. राम कुंड में 4 किलों वजनी पत्थर हैं जिसे हूबहू पानी में तैरते हुए देख सकते हैं. रामसेतु के ये खास पत्थर रामेश्वरम और अलग-अलग स्थानों से जयपुर में संग्रहित हैं, इसलिए आज भी लोग इन पत्थरों को देखने और रामायण काल के इतिहास को अनुभव करने के लिए पहुंचते हैं. खजाना महल में आने वाले पर्यटकों को संग्रहालय में प्रवेश करते ही सबसे पहले रामसेतु के पत्थर दिखाई देते हैं, जहां हाथ जोड़कर लोग फिर संग्रहालय को देखते हैं. राम सेतु के इन खास पत्थरों को पूरी सुरक्षा के साथ सहेज कर रखा गया हैं, जहां इनकी सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और सुरक्षाकर्मी आसपास तैनात रहते हैं.

संग्रहालय के अंदर भी सजा हैं रामसेतु का पत्थर खजाना महल में पर्यटकों के लिए खासतौर पर कीमती रत्नों और पत्थरों को देखने के लिए अलग-अलग गैलरी सजाई गई हैं. जिसमें एक खास गैलरी राम सेतु पत्थर की हैं, जहां रामसेतु के एक पत्थर को खुले रूप में सजाकर रखा हैं. जो पर्यटकों के लिए आस्था का केंद्र हैं. जहां इस पत्थर को पवित्र रूद्राक्ष की मालाओं के साथ बेहतरीन लाइटिंग के साथ संजोकर रखा गया हैं. गैलरी में रखा रामसेतु का यह पत्थर पानी के बजाए इसे पूर्ण रूप में खुले में रखा गया हैं, ताकि लोग बिल्कुल नजदीक और बारिकी से इस खास पत्थर को देख सकें.

अभी गर्मियों के सीजन में हर दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक खजाना महल का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं. अगर बात करें खजाना महल के टिकट दर की तो खजाना महल की सभी कीमत रत्नों और पत्थरों की गैलरी और रामसेतु के पत्थरों को तैरते हुए देखने के लिए टिकट दर प्रति व्यक्ति 350 रूपए हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 24, 2026, 11:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj