Sports

क्या मुंबई इंडियंस ने की चीटिंग? कंधे में चोट से कन्कशन कैसे लिया, कोच महेला जयवर्धने ने दी सफाई

होमखेलक्रिकेट

क्या मुंबई इंडियंस ने की चीटिंग? कन्कशन रिप्लेसमेंट पर हो गया है बवाल

Last Updated:April 24, 2026, 11:27 IST

IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हार मिली. इस हार के साथ ही अब मुंबई इंडियंस की टीम एक बड़े विवाद में फंसती हुई दिख रही है. ये विवाद है मिचेल सैंटनर के कंन्कशन रिप्लेसमेंट को लेकर. सैंटनर की जगह मुंबई ने शार्दुल ठाकुर को मैदान पर उतारा था.क्या मुंबई इंडियंस ने की चीटिंग? कन्कशन रिप्लेसमेंट पर हो गया है बवालZoomमुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 33वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 103 रनों से शर्मनाक हार मिली. सीजन में मुंबई की ये 5वीं हार थी. इस हार के साथ ही मैच में मुंबई के एक रिप्लेसमेंट को लेकर बवाल मच गया है, जिस पर टीम के हेड कोच महेला जयर्वधने ने सफाई भी दी है. सिर्फ इतना ही नहीं, मुंबई को लेकर ये कहा जा रहा है कि टीम ने चीटिंग की है.

दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के मिचेल सैंटनर कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए, जिससे उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. सैंटनर ने कैच तो ले लिया, लेकिन उन्हें कंधे में चोट लग गई. ये घटना सीएसके की पारी के 17वें ओवर की है, लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि सैंटनर को जब चोट कंधे में लगी तो फिर टीम ने कन्कशन रिप्लेसमेंट क्यों लिया.

सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर ने की बैटिंग

मिचेल सैंटनर के चोटिल होने के बाद मुंबई की टीम ने कन्कशन रिप्लेसमेंट की मांग की. टीम को रिप्लेसमेंट मिल भी गया और शार्दुल ठाकुर सैंटनर की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरे. इस पर टीम के हेड कोच महेला जयर्वधने ने बताया कि कैच लेते हुए सैंटनर का सिर भी जमीन पर लगा था और वह अस्थिर और चक्कर महसूस कर रहे थे, इसलिए टीम ने कन्कशन की मांग की.

जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि पहले उनका सिर, फिर गर्दन और फिर कंधा लगा. वह स्कैन के लिए गए क्योंकि वापस आने के बाद उन्हें चक्कर आ रहे थे, इसलिए वह लेट गए थे. कंधे पर आइसिंग तो थी, लेकिन उन्हें लगा कि वह स्थिर नहीं हैं. हमने उस स्थिति में उन्हें स्कैन के लिए ले गए इसलिए हमने कन्कशन की मांग की.”

Excellently judged 👌

Mitchell Santner with a fine diving catch in the deep 👏👏

1⃣st wicket of the night for Jasprit Bumrah ☝️

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj