‘गले में-कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे’, एक्स-बॉडीगार्ड का खुलासा, एयरपोर्ट पर डरी-सहमी खड़ी थीं आलिया भट्ट

Last Updated:April 24, 2026, 16:09 IST
आलिया भट्ट के एक एक्स बॉडीगार्ड ने खुलासा किया कि जब डेब्यू के बाद आलिया भट्ट जब एक ट्रिप पर विदेश जा रही थीं, तब उन्हें एयरपोर्ट स्टाफ ने घेर लिया. उन्होंने आलिया को सबसे बचाया. वह डरी और सहमी एक कोने में खड़ी रहीं थीं. लोग उनके गले और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे, ताकि एक सेल्फी ले सकें. फिर उन्होंने उन सबको डांटा और कहा कि वह भले ही हीरोइन है, लेकिन एक लड़की है. दूरी बनाओ.
एक्स सिक्योरिटी गार्ड आलिया भट्ट से जुड़ा किस्सा बताया.
मुंबई. आलिया भट्ट के पूर्व बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने खुलासा किया कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की रिलीज के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने आलिया को घेर लिया था. उन्होंने बताया कि आलिया अकेले खड़ी थी क्योंकि उन्होंने इमिग्रेशन क्लियर कर लिया था, जबकि सिक्योरिटी स्टाफ अभी लाइन में था. आलिया को अकेला देखकर कई एयरपोर्ट स्टाफ और कस्टम अधिकारी आलिया के पास आ गए. उन्होंने कहा,”मैं आलिया के साथ भी काम करता था. जब वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग कर रही थी, तब मैंने उसके साथ 3-4 साल तक काम किया.”
स्क्रीन के मुताबिक, जीशान कुरैशी ने कहा,”उनका(आलिया) अपने स्टाफ पर अलग ही भरोसा है. एक बार हम पूरी टीम के साथ विदेश जा रहे थे. मैंने देखा कि आलिया ने इमिग्रेशन क्लियर किया और एक कोने में जाकर खड़ी हो गई. कस्टम अधिकारी और एयरपोर्ट टीम ने देखा कि आलिया भट्ट अकेली है, कोई स्टाफ, बॉडीगार्ड या मैनेजर नहीं है, क्योंकि हम अभी भी लाइन में थे.”
जीशान ने आगे कहा, “एक मिनट के अंदर ही सबने उन्हें घेर लिया और उत्साहित होकर बोले, ‘मैम, एक फोटो चाहिए, एक फोटो बस.’ सबने उन्हें एक साथ पकड़ लिया. वो बेचारी एकदम हाथ और पैर सिकोड़ कर खड़ी थी, डरी हुई. जैसे ही मेरा इमिग्रेशन क्लियर हुआ, मैं दौड़कर उनके पास गया और अधिकारियों से कहा कि थोड़ा दूर हटें.”
जीशान ने कहा, “सभी पढ़े-लिखे लोग थे, लेकिन उसे दबा के खड़े थे, गले में और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे. जब मैंने उन्हें दूर किया और डांटा कि अगर कोई लड़की अकेली खड़ी है तो कम से कम थोड़ी दूरी बनाए रखो. वह स्क्रीन पर हीरोइन है, लेकिन असल में भी एक लड़की है. फिर मैंने आलिया को सही तरीके से बाहर निकाला.”
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
April 24, 2026, 16:09 IST



