World

कभी पर्स चुराता पायलट तो कभी कटलरी पर हाथ साफ करते पत्रकार; जब विदेश में भारतीयों ने कटाई नाक, अब बाली में कांड

Last Updated:April 24, 2026, 20:38 IST

विदेशों में सैर-सपाटे के दौरान कुछ भारतीयों की ओछी हरकतों ने कई बार देश का सिर शर्म से झुकाया है. कभी सिडनी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट को पर्स चुराते पकड़ा गया तो कभी लंदन में दिग्गज पत्रकारों को चांदी की कटलरी छिपाते देखा गया. बाली की ताजा घटना ने इस शर्मनाक सिलसिले को फिर हवा दे दी है, जहां एक परिवार के बैग से होटल के तौलिए और हेयर ड्रायर बरामद हुए. ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय साख को गहरा धक्का पहुँचाती हैं.

लंदन, यूके (नवंबर 2017) घटना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ आधिकारिक दौरे पर गए कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को एक लग्जरी होटल में डिनर के दौरान चांदी के चम्मच और कांटे (कटलरी) चुराते हुए पकड़ा गया. होटल ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उन्हें शर्मिंदा किया और एक पत्रकार पर जुर्माना भी लगाया.

सिंगापुर (दिसंबर 2023) घटना: सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे चार भारतीय छात्रों को एक रिटेल स्टोर से करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा के कपड़े चोरी करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई. उन्होंने कपड़ों से RFID टैग हटाकर चोरी करने की साजिश रची थी.

बैंकॉक, थाईलैंड (नवंबर 2017) घटना: बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री को मिस्र के एक यात्री के बैग से नकदी चुराते हुए गिरफ्तार किया गया. आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया, जहां वह सोते हुए यात्री के बैग की तलाशी लेते दिखा था.

Add as Preferred Source on Google

बाली, इंडोनेशिया (जुलाई 2019) घटना: यह पुरानी घटना फिर चर्चा में आई जब एक भारतीय परिवार को होटल का सामान चोरी करते हुए पकड़ा गया था. वीडियो में परिवार के सदस्य होटल स्टाफ से माफी मांगते और पैसे देने की पेशकश करते दिखे थे, लेकिन स्टाफ ने इसे देश का अपमान बताया था.

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड (मई 2019) घटना: स्विट्जरलैंड के गस्ताद में भारतीय पर्यटकों द्वारा होटल की कटलरी और बुफे से खाना चुराने की आदतों के बाद होटल प्रबंधन ने एक अपमानजनक ‘नोटिस’ लगा दिया था. इसने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ी थी.

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया (जून 2019) घटना: एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट और रीजनल डायरेक्टर कैप्टन रोहित भसीन को सिडनी एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री शॉप से एक कीमती ‘वॉलेट’ (बटुआ) चुराते हुए पकड़ा गया. यह घटना तब हुई जब वे फ्लाइट उड़ाने के लिए तैयार थे. ऑस्ट्रेलियाई रीजनल मैनेजर की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

First Published :

April 24, 2026, 20:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj