Rajasthan

नीमराना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग से 4 की मौत, धौलपुर में महिला कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन और डीडवाना में टला बड़ा हादसा

Last Updated:April 25, 2026, 08:19 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान में आज नीमराना के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में दो बच्चियों सहित चार लोग जिंदा जल गए, जिससे इलाके में शोक की लहर है. वहीं धौलपुर में पूर्व विधायक साफिया खान महिला आरक्षण और सांगठनिक मजबूती को लेकर कांग्रेस के विशेष अभियान में शिरकत करेंगी. डीडवाना में टायर फटने के बाद चलते ट्रक में आग लग गई, जिसे दमकल ने समय रहते बुझा लिया. प्रदेश में चुनावी रणनीतियों के साथ-साथ हादसों की इन खबरों ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: नीमराना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग से 4 की मौत,ZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: धौलपुर में आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और पूर्व विधायक साफिया खान पहुंच रही हैं. वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान और महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. जिला प्रभारी के रूप में खान स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

नीमराना: कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, दो मासूम बच्चियों समेत 4 लोग जिंदा जलेकोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ बिचपुरी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो बालिकाओं सहित चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से शवों को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की सघन जांच कर रही है.

डीडवाना: चलते ट्रक में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसाडीडवाना-कुचामन जिले में छापरी टोल प्लाजा के पास एक चलते ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, ट्रक का टायर फटने के बाद सड़क पर घर्षण से उठी चिंगारी ने लपटों का रूप ले लिया और ट्रक में भरे प्लास्टिक के सामान के कारण आग तेजी से फैल गई. गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक का अगला हिस्सा भी सुरक्षित बचा लिया गया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 08:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj