Rajasthan

राजकीय अस्पताल से 12000 मेडिकल एबॉर्शन में काम आने वाली दवा गायब, अवैध सप्लाई की आशंका

Last Updated:April 25, 2026, 21:49 IST

Churu Hospital News: चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के लेबर रूम से 12 हजार से ज्यादा मिजोप्रोस्ट टेबलेट गायब, मेडिकल एबॉर्शन दवा पर जांच कमेटी गठित, अवैध सप्लाई की आशंका. मामले की शुरुआत तब हुई जब एक महिला नर्सिंग कर्मी को हाल ही में इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई. जिम्मेदारी संभालने के बाद जब उसने स्टॉक चेक किया तो मामला गड़बड़ नजर आया.राजकीय अस्पताल से 12000 एबॉर्शन में काम आने वाली दवा गायब,अवैध सप्लाई की आशंकाZoomराजकीय अस्पताल से 12000 मेडिकल एबॉर्शन में काम आने वाली दवा गायब,

चूरू. जिले के राजकीय भरतिया अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां लेबर रूम से 12 हजार से ज्यादा मिजोप्रोस्ट टेबलेट गायब होने की बात सामने आई है. ये कोई सामान्य दवा नहीं मानी जाती, बल्कि मेडिकल एबॉर्शन में काम आने वाली दवा है, जिसकी खुले बाजार में बिक्री पर रोक मानी जाती है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में दवाओं का गायब होना पूरे सिस्टम पर शक पैदा कर रहा है.

मामले की शुरुआत तब हुई जब एक महिला नर्सिंग कर्मी को हाल ही में इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई. जिम्मेदारी संभालने के बाद जब उसने स्टॉक चेक किया तो मामला गड़बड़ नजर आया. रिकॉर्ड और असल स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया. धीरे-धीरे जांच करने पर पता चला कि हजारों की संख्या में टेबलेट गायब हैं. इसके बाद पूरे अस्पताल में हलचल मच गई.

इंचार्ज बनते ही खुली पोल, स्टॉक में मिला बड़ा अंतरनर्सिंग कर्मी ने मामले को हल्के में नहीं लिया और पूरी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई. मामला बढ़ता गया और आखिरकार शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंच गई. इतने बड़े स्तर पर दवा गायब होने की खबर ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया. शुरुआती तौर पर यही आशंका जताई जा रही है कि इन दवाओं का कहीं अवैध इस्तेमाल या सप्लाई हो सकता है.

अस्पताल के अंदर भी इसको लेकर चर्चा तेज है. लोग ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में दवा बिना किसी की नजर में आए कैसे गायब हो गई. यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह काम लंबे समय से चल रहा था या अचानक हुआ.

जांच कमेटी गठित, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईजिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है. अब कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी, जिसमें स्टॉक रजिस्टर, जिम्मेदार कर्मचारियों और सप्लाई चेन की पूरी पड़ताल की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि आखिर जिम्मेदार कौन है और किस पर कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन दोनों इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन एक बात साफ है कि इतनी बड़ी संख्या में संवेदनशील दवा का गायब होना कोई छोटी बात नहीं है. अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Churu,Churu,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 21:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj