Entertainment

होटल में थे अमिताभ बच्चन, अचानक हुई खटखट, दरवाजा खोला तो खुली रह गई आंखें, बोले- ‘मैं लगभग बेहोश हो गया था’

Last Updated:April 25, 2026, 18:06 IST

अमिताभ बच्चन अकसर अपनी पुरानी बातों के फैंस के साथ शेयर करते हैं. एक मजेदार किस्सा उन्होंने केबीसी 16 के मंच पर शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे होटल के कमरे पर हुई खटखट के बाद वह दरवाजे पर पहुंचे और नजारा देखकर वह हैरान रह गए. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उस पल वह लगभग बेहोश ही हो गए थे, लेकिन किसी तरह खुद को संभाल लिया. ये वो पल है जो उनकी यादों में हमेशा के लिए बस गया. क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं. हर रविवार को हजारों की संख्या में लोग उनके दीदार के लिए खड़े रहते हैं. लेकिन क्या आप बिग बी के उस किस्से से वाकिफ हैं. जब होटल के कमरे के दरवाजे में अचानक खटखट हुई. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, सामने का नजारा देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं. एक पल के लिए उन्हें समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करें. इस किस्से का जिक्र बिग बी ने खुद किया था.

ये कहानी अमिताभ बच्चन की उस मुलाकात की है, जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धूम मचा रखी थी. बात कर रहे हैं उस रोमांचक पल की, जब किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने खुद अमिताभ बच्चन के न्यूयॉर्क होटल के कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी थी. हाल ही में माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ थिएटर्स में रिलीज हुई है, जिसके चलते यह पुराना किस्सा फिर से चर्चा में आ गया है.

साल 2024 के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 16) के एक एपिसोड में अमिताभ ने खुद यह अनसुना किस्सा सुनाया था. वह पद्मश्री डॉ. अभय और डॉ. रानी बांग से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान डॉ. रानी ने माइकल जैक्सन को अपना पसंदीदा गायक बताते हुए बिग बी से उनकी मुलाकात के बारे में पूछा.

Add as Preferred Source on Google

अमिताभ ने याद करते हुए कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क के एक होटल में रुका था. एक दिन मैंने दरवाजे पर दस्तक सुनी. दरवाजा खोला तो देखकर दंग रह गया. सामने माइकल जैक्सन खड़े थे. मैं लगभग बेहोश हो गया, लेकिन किसी तरह अपने आप को संभाला. मैंने उनका अभिवादन किया. उन्होंने पूछा कि क्या यह उनका कमरा है? जब मैंने बताया कि यह मेरा कमरा है तो उन्हें पता चला कि वह गलत कमरे में आ गए हैं.’

<br />हालांकि, यह छोटी सी मुलाकात यहीं खत्म नहीं हुई. बाद में माइकल जैक्सन ने अपने स्टाफ के जरिए संपर्क किया और दोनों को बैठकर बात करने का मौका मिला. अमिताभ बच्चन ने बताया कि इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद माइकल बेहद विनम्र और सरल स्वभाव के थे. अमिताभ कहते हैं, ‘आखिरकार हमें बैठकर बात करने का मौका मिला. इतनी बड़ी शोहरत के बावजूद वह बेहद विनम्र थे. यूं हुई हमारी पहली मुलाकात.’

अमिताभ ने माइकल जैक्सन से जुड़ा एक और किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार वह अमेरिका में माइकल के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. होटल के सभी 350 कमरे माइकल जैक्सन और उनकी टीम के लिए बुक थे. काफी कोशिशों के बाद उन्हें स्टेडियम में पीछे की सीटें मिल पाईं, जहां से उन्होंने शो देखा. उन्होंने उस कॉन्सर्ट को ‘जादुई’ अनुभव बताया. उनके मुताबिक, माइकल जैक्सन की परफॉर्मेंस, उनकी एनर्जी और दर्शकों का उत्साह अद्भुत था. पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था.

आपको बता दें कि इन दिनों माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ (2026) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित और जॉन लोगन द्वारा लिखित इस फिल्म ने फैंस के बीच एक बार फिर किंग ऑफ पॉप के जादू को जिंदा कर दिया है और इसी के साथ, अमिताभ बच्चन का वह ऐतिहासिक किस्सा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 25, 2026, 18:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj