Entertainment

‘मैं कभी किसी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करूंगी’, राघव चड्ढा ने बदली पार्टी, वायरल हुआ परिणीति चोपड़ा का वीडियो

Last Updated:April 25, 2026, 16:59 IST

राघव चड्ढा के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से लगातार चर्चा में हैं. इस चर्चा के बीच परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह कभी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी. इतना ही नहीं, वह अपने लिए एक आइडल पति के गुण भी बता रही हैं.

ख़बरें फटाफट

'मैं कभी किसी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करूंगी', परिणीति का पुराना वीडियो वायरलZoomपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी की थी.

मुंबई. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस वक्त सबसे चर्चित कपल हैं. अपनी प्यारी केमिस्ट्री और लगातार साथ नजर आने की वजह से लोगों का दिल जीत रहे हैं. राघव लगतारा सुर्खियों में बने हुए हैं. एक दिन पहले ही वह आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनके साथ स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी भी बीजेपी में शामिल हुए. इस राजनीतिक बदलाव के बीच, परिणीति का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती हैं कि वह कभी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी.

परिणीति चोपड़ा से एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि वह किससे शादी करना चाहेंगी, तो उन्होंने एक हॉलीवुड एक्टर का नाम लिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी पॉलिटिशियन से शादी करेंगी, तो परिणीति ने कहा, “समस्या ये है कि मैं किसी भी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करना चाहती. बहुत सारे अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन मैं कभी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करना चाहती.”

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj