‘खुद को कॉकरोच कहोगे तो गटर ही मिलेगा’, युवाओं पर विवादित बयान के बाद कंगना रनौत की सफाई, फिल्मी सितारों को लपेटा

Last Updated:August 12, 2026, 21:17 IST
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह और उन फिल्मी सितारों पर तीखा हमला किया है, जो झारखंड छात्र आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने फिल्मी सितारों के दोहरे रवैये पर तंज कसते हुए उन्हें पाकिस्तानी प्रेमी बताया. उन्होंने झारखंड आंदोलन पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल भी उठाए. कंगना रनौत ने ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर सफाई भी दी. एक्ट्रेस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर हमलावर होते हुए अपने विवादित बयान का बचाव किया.
ख़बरें फटाफट
कंगना रनौत का बेबाक बयान.
नई दिल्ली: कंगना रनौत ने झारखंड छात्र आंदोलन पर फिल्मी सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. दो दिन पहले झारखंड में पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हुई थी, जिससे कई लोग घायल हुए. एक्ट्रेस ने फिर घटना का जिक्र करते हुए नसीरुद्दीन शाह के बयान और चुप्पी पर आपत्ति जताई और उन्हें ‘लोमड़ी’ कहा. एक्ट्रेस एक बार फिर हमलावर हुई हैं. उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर फिल्मी सितारों के रवैये पर कहा, ‘बॉलीवुड की लव स्टोरी पाकिस्तान के साथ कब खत्म होगी. फिल्म इंडस्ट्री का रवैया हमेशा ऐसा रहा है. मेरे कितने सांसद दोस्त हैं जिनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे. 2500 लोग मेरे गेट के बाहर थे. इस तरह की स्थिति में सब घड़ियाली आंसू रो रहे थे, लेकिन अब झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहा है तो क्या वो जेन जी नहीं हैं.’
कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री की तमाम शख्सियतों की चुप्पी पर तंज कसा. वे आगे कहती हैं, ‘ये दोगलापन फिल्म इंडस्ट्री के लोगो का नहीं चलेगा. ये ही आंसू फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को झारखंड में भी बहाना चाहिए. इनकी पाकिस्तान के प्रति प्रेम कथा कब खत्म होगी. चाहे उनकी फिल्म हो, बातें हों. वे जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते है.’ एक्ट्रेस ने युवा पीढ़ी को ‘जेनरेशन गटर’ कहा था. उन्होंने अब अपने विवादित बयान की वजह बताई. वे बोलीं, ‘मैंने इसलिए उनको ऐसा कहा, क्योंकि उन्होंने इतना गंदा वीडियो बनाया था, जिसमें वे धमकियां दे रहे थे.’
कॉकरोच जनता पार्टी पर कंगना रनौत का तंजकंगना रनौत ने सफाई में कहा कि उन्होंने ‘जेनरेशन गटर’ का इस्तेमाल सभी युवाओं के लिए नहीं किया. वे आगे कहती हैं, ‘जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें क्या गलत है? मेरा कहना बस इतना है- अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए? मैं तो खुद को कॉकरोच नहीं मानती. अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इसे नकार दूंगी. लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा और कहां रहेगा?’
एक्ट्रेस ने उठाए कड़े सवालकंगना रनौत फिर कहती हैं, ‘अगर कुछ युवा ड्रग्स लेते हैं या हम ड्रग्स, सट्टेबाजी, जुए या डार्क वेब की लत के मौजूदा ट्रेंड पर चर्चा करते हैं, तो युवाओं के एक खास हिस्से की बात करने का मतलब यह नहीं है कि मैं सभी के बारे में कोई आम बात कह रही थी. क्या मैंने कहा कि सभी युवा गटर में रहने लायक हैं? मैंने खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का जिक्र किया था. हमें इस बारे में और कैसे बात करनी चाहिए? क्या आप उम्मीद करते हैं कि अमित शाह जी संसद में आकर आपसे आमने-सामने बात करेंगे? ऐसी कम आईक्यू वाले लोगों से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?’
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 12, 2026, 21:17 IST



