Sports

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम…कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन, 6 ओवर बाद ही जीत को लेकर हो गया था आश्वस्त

होमखेलक्रिकेट

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम…कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन

Last Updated:April 26, 2026, 01:07 IST

yuzuvedra chahal praises Shreyas iyer captaincy: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में नया कीर्तिमान रचा. प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब ने यह जीत 18.5 ओवर में दर्ज की. मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में बने 116 रनों ने ही जीत की राह आसान कर दी थी. 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम...कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकनZoom युजवेंद्र चहल ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली. आईपीएल के एक सांस रोक देने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने वह कर दिखाया, जिसे अब तक नामुमकिन माना जा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है. मैच के बाद अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की रणनीति और माहौल पर चर्चा की. चहल ने माना कि दिल्ली जैसे छोटे मैदान पर 264 रन का बचाव करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होता है. चहल ने कहा कि जब दिल्ली ने 264 रन बनाए, तब भी हमारी सोच सकारात्मक थी. जिस तरह हमारे ओपनर्स ने बल्लेबाजी की. उससे हमें 6 ओवर के बाद ही यकीन हो गया था कि हम जीत रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब ने महज 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 265 रन बना लिए और 6 विकेट से एक यादगार जीत हासिल की. इस ऐतिहासिक जीत की नींव पंजाब के सलामी बल्लेबाजों ने रखी. प्रभसिमरन सिंह ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 26 गेंदों में 76 रन कूट डाले. उनका साथ दे रहे प्रियांश आर्य ने भी दिल्ली के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 42 गेंदों में 128 रनों की तूफानी साझेदारी की.

युजवेंद्र चहल ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की.

पंजाब ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में बिना किसी नुकसान के 116 रन जोड़कर दिल्ली को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. शुरुआती धमाके के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली.264 के स्कोर का पीछा करते हुए भी श्रेयस के चेहरे पर कोई तनाव नहीं था. उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया कि टीम लक्ष्य से भटके नहीं. चहल ने कहा, ‘लोग क्लासेन और पूरन की बात करते हैं, लेकिन प्रभसिमरन भी उतने ही खतरनाक हैं. नेट्स में उन्हें गेंदबाजी करना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. 264 रन देखने के बाद भी श्रेयस के चेहरे पर शिकन नहीं थी. वह गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और बल्लेबाजी में भी बेहद आत्मविश्वास से भरे दिखे.’

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 25, 2026, 23:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj