Entertainment

‘काश! मैंने मना नहीं किया होता’, सलमान खान की कल्ट फिल्म में मिला था हीरोइन का रोल, एक्ट्रेस को आज भी है पछतावा

Last Updated:April 26, 2026, 07:17 IST

‘तेरे नाम’ बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसने सलमान खान को एक अलग पहचान दिलाई. एक जुनूनी प्रेमी के रूप में सलमान के राधे वाले किरदार और उनके हेयरस्टाइल ने उस दौर में जबरदस्त क्रेज पैदा किया था. फिल्म में भूमिका चावला ने हीरोइन के तौर पर अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया. अब हाल ही में अमीषा पटेल के एक खुलासे ने सबको चौंका दिया है कि वह इस फिल्म की पहली पसंद थीं.

नई दिल्ली. साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई थी. इस मूवी ने सलमान खान के करियर को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था. भूमिका चावला के साथ उनकी जोड़ी, सदाबहार गाने और दर्दभरी प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान इस फिल्म में पहले अमीषा पटेल को कास्ट करना चाहते थे?

बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने खुद इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसके चलते वह इस कल्ट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं. यह दिलचस्प किस्सा आज भी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहता है. (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल को आज भी ‘तेरे नाम’ को ना कहने का मलाल है. उन्होंने बताया, ‘काश! मैंने उस फिल्म के लिए मना नहीं किया होता. जब सलमान ने मुझे यह ऑफर दिया था, तब सिर्फ गाने तैयार हुए थे और फिल्म की कहानी पर काम चल रहा था. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और गाने भी सुनाए, जो मुझे बहुत पसंद आए, लेकिन उस वक्त न तो शूटिंग की तारीखें तय थीं और न ही यह पता था कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

Add as Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘सलमान इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित थे. लेकिन जब तक सतीश कौशिक जी बतौर डायरेक्टर फिल्म से जुड़े और चीजें फाइनल हुईं, तब तक मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी डेट्स दे चुकी थी., कमिटमेंट्स की वजह से मैं चाहकर भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

अमीषा ने बताया कि उस समय फिल्म के डायरेक्टर्स को लेकर काफी उथल-पुथल चल रही थी और कुछ भी तय नहीं था. उन्होंने कहा, ‘कुछ भी सेट नहीं था और एक एक्ट्रेस होने के नाते मैं उन डेट्स को नहीं बदल सकती थी जो मैंने पहले ही दूसरों को दे दी थीं. अगर सलमान मेरे पास फिक्स डेट्स और डायरेक्टर के साथ आते और कहते कि हम शूटिंग के लिए तैयार हैं, तो बेशक मैं तेरे नाम जैसी फिल्म को कभी मना नहीं करती.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

आज भी अमीषा पटेल को इस बात का पछतावा है कि वह तेरे नाम में काम नहीं कर पाईं. उन्होंने आगे कहा, ‘वह वाकई एक बेहद खूबसूरत फिल्म थी. मुझे उसकी कहानी और गाने, दोनों ही बहुत पसंद आए थे. यह निश्चित रूप से मेरा ही नुकसान था, लेकिन बदकिस्मती से उस वक्त मैं अपनी डेट्स मैनेज नहीं कर पाई.’ (फोटो साभार: Instagram@ameeshapatel9)

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी ‘तेरे नाम’ साल 1999 की तमिल फिल्म सेतु की आधिकारिक रीमेक थी. इस फिल्म में सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज ड्रॉपआउट और मनमौजी लड़का होता है. इसकी कहानी एक जुनूनी प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे निर्जरा (भूमिका चावला) से प्यार हो जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

इस एकतरफा और अधूरी प्रेम कहानी में राधे के पागलपन और उसके अंजाम को बहुत ही भावुक तरीके से दिखाया गया है. फिल्म की सादगी और सलमान के अलग अंदाज ने इसे बॉलीवुड की सबसे यादगार कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक बना दिया. खास बात है कि इसमें सलमान खान का लंबे बालों वाला हेयरस्टाइल खूब पॉपुलर हुआ था. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 07:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj