विनोद खन्ना की हीरोइन का वो एवरग्रीन नगमा, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर, करता है दिल पर असर

Last Updated:April 28, 2026, 17:51 IST
Lata Mangeshkar Superhit Song : बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस शबाना आजमी सशक्त भूमिकाओं के जानी जाती रही हैं. उन्होंने नायिका प्रधान फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी. शबाना आजमी ने करियर की शुरुआत में कुछ रोमांटिक रोल भी किए. शशि कपूर पर शबाना आजमी को क्रश था. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 50 साल पहले शशि कपूर के साथ ही एक फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में लता मंगेशकर की आवाज में एक ऐसा कालजयी गाना शबाना आजमी पर फिल्माया गया, जिसका क्रेज आज तक बरकरार है. गाना सीधे दिल पर असर करता है. फिल्म मैसिव हिट रही थी. वो एवरग्रीन सुपरहिट गाना कौन सा था और फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं….
संगीतकार रविंद्र जैन खुद ही म्यूजिक कंपोज करते थे और गाने भी खुद ही लिखा करते थे. यही खूबी उन्हें बॉलीवुड के दूसरे संगीतकारों से अलग बनाती रही है. उन्होंने जितनी भी फिल्मों में म्यूजिक दिया, वो बहुत ही कर्णप्रिय रहा. 1976 में शशि कपूर-शबाना आजमी<br />की एक फिल्म में रविंद्र जैन ने म्यूजिक दिया. गाने लिखे. इस फिल्म का एक गाना ‘दिल में तुझे बिठाके, कर लूं मैं बंद आंखें, पूजा करूं मैं तेरी, होके रहूंगी तेरी’ आज भी उतना ही लोकप्रिय है. सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब रील्स बनती हैं. इस कालजयी गाने को लता मंगेशकर ने गाया था. यंग जनरेशन आज भी ‘फकीरा’ फिल्म के इस गाने की दीवानी है. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें……..
फकीरा एक क्राइम एक्शन फिल्म थी जिसे एनएन सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था. सीपी दीक्षित ने फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म में श शशि कपूर- शबाना आजमी लीड रोल में थे. असरानी, अरुणा ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, असित सेन, रमेश देव और मदन पुरी सपोर्टिंग रोल में थे. फिल्म का म्यूजिक रविंद्र जैन ने कंपोज किया था. वही रविंद्र जैन ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया था.
‘फरीका’ फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. फिल्म में कुल 7 गाने थे. फिल्म के सभी गाने रविंद्र जैन ने लिखे थे लेकिन फिल्म का एक गाना ‘आधी सच्चाई आधी झूठी प्रेम कहानी’ गीतकार इंदरजीत सिंह तुलसी ने लिखा था.
Add as Preferred Source on Google
फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘दिल में तुझे बिठाके, कर लूंगी मैं बंद आंखें, पूजा करूंगी तेरी, होके रहूंगी तेरी’ था जिसे लता मंगेशकर ने गाया था. गाना लता मंगेशकर की आवाज में अमर हो गया. गाना शबाना आजमी-शशि कपूर पर फिल्माया गया था. ‘फकीरा चल चला चल’ और ‘तोता मैना की कहानी अब पुरानी पुरानी हो गई’ भी हिट गाने थे.
फिल्म से जुड़ा का किस्सा बेहद मशहूर है. शशि कपूर को शबाना आजमी बहुत पसंद करती थी. वो उनके नेशनल क्रश थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं. ‘दिल में तुझे बिठाके’ गाने की रिहर्सल के दौरान वो इतनी असहज हो गईं कि आंखों में आंसू आ गए थे. शबाना के बर्ताव से शशि कपूर गुस्सा हो गए. उन्होंने शबाना को जमकर डांट लगाई.
शबाना आजमी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, ‘फकीरा के गाने ‘दिल में तुझे बिठाके’ की शूटिंग के दौरान शशि कपूर के साथ इंटीमेट डांस करना था. मैं इससे असहज थी. प्यार जताने का उनका यह तरीका था. वो क्रेजी थे. सत्यनारायण जी कोरियोग्राफी कर रहे थे. मैंने देखा कि मूव्स बहुत इंटीमेट थे. मैं उस समय जवान थी. मेरी आंखों में आंसू थे. मैं सेट छोड़कर चली गई. मेरा दिल जोरों से धड़क रहा था क्योंकि मैं वाकई में वह शॉट्स नहीं देना चाहती थी.’
‘फकीरा’ शबाना की शुरुआती कॉमर्शियल फिल्म है. इससे पहले ‘इश्क इश्क’ में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने खूब पॉप्युलैरिटी मिली. बाद में मनमोहन देसाई ने उन्हें परवरिश (1977) और अमर अकबर एंथोनी (1977) फिल्म में काम दिया.
‘चोर मचाए शोर’ का शानदार म्यूजिक देने के बाद संगीतकार रविंद्र जैन ने ‘फकीरा’ में भी सुपरहिट म्यूजिक दिया था. फिल्म गानों की वजह से सुपरहिट साबित हुई. 1976 में कमाई के मामले में पांचवें नंबर पर फिल्म ‘फकीरा’ थी. यह फिल्म आज भी अपने कर्णप्रिय गानों के लिए जानी जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 28, 2026, 17:51 IST



