Women’s T20 World Cup: 3 दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

होमखेलक्रिकेट
3 दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, न्यूजीलैंड की महिला टीम का ऐलान
Last Updated:April 29, 2026, 09:57 IST
इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. एमेलिया केर व्हाइट फर्न्स टीम की कप्तानी करेंगी. तीन अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन, लिया ताहुहु और सूजी बेट्स इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने जा रही हैं.
3 दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, न्यूजीलैंड की महिला टीम का ऐलान
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 29 अप्रैल को इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. तीन अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन, लिया ताहुहु और सूजी बेट्स इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने जा रही हैं. एमेलिया केर व्हाइट फर्न्स टीम की कप्तानी करेंगी. इसमें नेन्सी पटेल और इजी शार्प भी शामिल हैं. इन दोनों युवा खिलाड़ियों के लिए यह पहला वर्ल्ड कप होगा. ब्री इलिंग और पॉली इंग्लिस भी टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं.
न्यूजीलैंड की टीम हाल ही में शानदार फॉर्म में रही है. पिछले आठ टी20 मैचों में से सात में जीत दर्ज की है. व्हाइट फर्न्स के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी खिलाड़ी इंग्लैंड में खिताब बचाने के लिए उत्साहित हैं. सॉयर ने कहा, “जब भी आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, वह सम्मान की बात होती है, लेकिन वर्ल्ड कप का महत्व और भी बढ़ जाता है और मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी इंग्लैंड जाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इजी और नेन्सी के लिए यह वर्ल्ड कप खास होगा क्योंकि यह उनका पहला वर्ल्ड कप है. ”



