Rajasthan

विधायक का फूटा गुस्सा! कलेक्टर टीना डाबी के सामने बोले- ‘अधिकारी खुद को टाटा-बिरला न समझें’

Last Updated:April 29, 2026, 10:05 IST

Gram Rath Abhiyan Tonk: टोंक में ग्राम रथ अभियान के शुभारंभ के दौरान निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर तीखी नाराजगी व्यक्त की. कलेक्टर की मौजूदगी में विधायक ने मंच से कहा कि सरकारी अधिकारी खुद को किसी फैक्ट्री का मालिक या टाटा-बिरला न समझें. उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रमों में पहुँचने के बजाय केवल औपचारिकता निभाते हैं. वर्मा ने भ्रष्टाचार को एक वटवृक्ष बताते हुए इसे जड़ से काटने की जरूरत बताई और प्रशासन से ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को कागजों के बजाय जमीन पर सख्ती से लागू करने की अपील की.

ख़बरें फटाफट

टोंक में विधायक का फूटा गुस्सा! कलेक्टर टीना डाबी के सामने खोली पोलZoomनिवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा

टोंक: टोंक में निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने कलेक्टर के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की मंगलवार को जिला स्तर पर ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ करते समय विधायक रामसहाय वर्मा ने मंच से अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह जाते हैं वर्मा ने भ्रष्टाचार पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए जीरो टॉलरेंस नीति को जमीन पर लागू करने को जरुरत बताया.

विधायक रामसहाय वर्मा ने मंच ने संबोधित करते हुए कहा कि रथो की, विशेषकर मैं कलेक्टर महादेया से कहता हूं कि जो भी अधिकारी आप रथों के साथ लगाते है, या तो वह जाते नही है, जैसे जाना तो बीडीओ को था, लेकिन वहां वीडीओ को लगा दिया, तो यह केवल फाॅर्मल्टी होकर ना रहे, क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में फाॅर्मल्टी ज्यादा होती है. यह करप्शन रुपी वटवृक्ष इतना बड़ा हो गया, मैं तो आपसे कहूंगा, आप अच्छा काम कर भी रहे, उस जड़ को ही काट दो, जिससे करप्शन खत्म हो जाए, विधायक ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को कहा कि वह घर या फैक्ट्री के मालिक नही है, जो टाटा-बिरला की तरह काम करें,

ड्यूटी आप 10 से 5 की कर रहे तो वह पूरे लगन से करेंजनता के काम के लिए आपको सलेक्शन किया गया है तो आपको बाकायदा जनता के लिए काम भी करना चाहिए, ड्यूटी आप 10 से 5 की कर रहे तो वह पूरे लगन से करनी चाहिए, विधायक ने आरोप लगाया कि होता क्या कि शाम को 6 ये 7 बजे तक ऑफिस चलते है और इसी दौरान सारे ट्रांजेक्शन, चाहे ठेकेदार का हो या आमजन का, वो नही होना चाहिए. उन्होंने कलेक्टर से ऐसे दफ्तरों को औचक निरीक्षण करने का आग्रह करते हुए कहा जब आप जीरो ट्रॉलेरेंस की बात करते हो तो वह आमजन को दिखना भी चाहिए. यह हमारी व्यक्तिगत पीड़ा है, हमारे क्षेत्रो में काम हो रहे, उसका हमे पता ही नही होता. यह उन अधिकारियों को भी आप निर्देशित करे कि एक जनप्रतिनिधि को उसके क्षेत्र में क्या काम हो रहा है, इसकी जानकारी उन्हे होनी चाहिए.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 29, 2026, 10:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj