Tech

धड़ाम से गिर गई Vivo V50 5G की कीमत, मिलती है 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा

वीवो V50 5G इस समय फ्लिपकार्ट पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. खास बात यह है कि इस फोन पर सीधा बड़ा प्राइस कट दिया जा रहा है, साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल सकता है.

वीवो V50 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर यह सिर्फ 32,499 रुपये में मिल रहा है. यानी ग्राहकों को सीधा 7,500 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अलग से छूट और आसान EMI विकल्प भी दिए जा रहे हैं.

यह स्मार्टफोन Rose Red, Starry Night और Titanium Gray जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस…फोन में 6.7 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है. साथ ही इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी आसानी से संभाल सकता है. फोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में आता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का दूसरा सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर, वीवो V50 5G इस कीमत पर एक मजबूत और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj