CM आज करेंगे जनगणना-2027 की शुरूआत, जयपुर ग्रामीण में युवक पर हमला

Last Updated:May 01, 2026, 07:57 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘स्व-जनगणना’ सुविधा लॉन्च कर लोगों से भागीदारी की अपील करेंगे. 1 से 15 मई तक नागरिक खुद ऑनलाइन डेटा भर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून तक घर-घर सर्वे होगा. इसी बीच जयपुर ग्रामीण के रेनवाल में शादी से लौट रहे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया. मारपीट में युवक घायल हो गया. पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan News Live: राजस्थान में आज से जनगणना 2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. ‘स्व-जनगणना’ सुविधा में जनता से भागीदारी सुनिश्चित होगी. 1 से 15 मई तक नागरिक खुद मोबाइल या पोर्टल के जरिए अपना डेटा ऑनलाइन भर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यम से यह प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी होगी.
इसी बीच जयपुर ग्रामीण के रेनवाल इलाके में देर रात एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया. युवक शादी से लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. इसी दौरान दूसरा वाहन आता देख बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी. घटना भैंसलाना-लूणवा मार्ग पर हुई.
राजस्थान में जनगणना 2027 का आज से शुभारंभ
राजस्थान में जनगणना 2027 का आज से शुभारंभ आज होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह 9 बजे इसकी शुरुआत करेंगे. इस बार पहली बार ‘स्व-जनगणना’ की सुविधा शुरू की गई है. इसके तहत 1 से 15 मई तक नागरिक मोबाइल या पोर्टल के जरिए खुद अपना डेटा ऑनलाइन भर सकेंगे. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है. सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी.
शादी से लौट रहे युवक पर हमला, बदमाश बाइक छोड़ भागे
रेनवाल (जयपुर ग्रामीण). इलाके में देर रात एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया. युवक शादी से लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की. हमले में युवक घायल हो गया. इसी दौरान दूसरा वाहन आता देख बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी. घटना भैंसलाना-लूणवा मार्ग की बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



