क्रिकेट जगत शर्मसार! बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने वाला श्रीलंकाई खिलाड़ी गिरफ्तार

होमखेलक्रिकेट
क्रिकेट जगत शर्मसार! महिलाओं का वीडियो बनाने वाला श्रीलंकाई खिलाड़ी गिरफ्तार
Last Updated:May 01, 2026, 08:51 IST
Lankan U19 player arrest: श्रीलंका अंडर-19 के दो क्रिकेटर ने अपनी घिनौनी हरकत से सबको शर्मसार कर दिया. आरोप है कि कोलंबो के एक होटल में अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ियों ने नहाते हुए लोगों का वीडियो बनाया. इस मामले में दोनों खिलाड़ियों की गिरफ्तारी हुई. हालांकि, उन्हें बाद में जमानत मिल गई.
श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रतिकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि कोलंबो के एक होटल में खिलाड़ियों ने नहाते हुए लोगों का वीडियो बनाया. इस आरोप के बाद दोनों प्लेयर को आरोप में गिरफ्तार किया गया. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना नराहेंपिटा के एक होटल में हुई जहां खिलाड़ी ठहरे हुए थे. होटल में रुकी महिलाओं ने शिकायत की थी कि जब वे बाथरूम में थीं तब मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाया जा रहा था.
इस शिकायत के बाद आरोपित दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया गया. खबरों के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों को अब 500000 श्रीलंकाई रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई. नराहेंपिटा पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया था. खिलाड़ियों को पहली सुनवाई के लिए अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 25 मई को दोबारा अदालत में पेश होना है.
बोर्ड ने नहीं लिया है खिलाड़ियों पर एक्शन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ किसी तरह की कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा नहीं की है. दरअसल, अभी खुद क्रिकेट बोर्ड भी पिछले 48 घंटों में बड़े बदलावों से गुजर रहा है, जहां पिछले अधिकारियों को हटाकर एक नई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी की नियुक्त की गई है.
बता दें कि इस पूरे मामले पर खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से कड़ी सजा मिल सकती है. हालांकि, खिलाड़ियों का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इस घटना के बाद क्रिकेट जगत शर्मसार हो गया है. इससे पहले भी कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि क्रिकेट बोर्ड अपने इन अंडर-19 क्रिकेटरों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



