Rajasthan

बैलगाड़ी पर निकली चीन के ‘बिजनेसमैन’ की बारात‌! पाली की गलियों में दिखा ‘देसी स्वैग’, शादी का वीडियो वायरल

Last Updated:May 01, 2026, 09:56 IST

Pali NRI Unique Desi Style Wedding: पाली में एक एनआरआई बिजनेसमैन की शादी इन दिनों चर्चा में है. शंघाई में कारोबार करने वाले सुरेश जणवा चौधरी ने लग्जरी ट्रेंड छोड़ पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर बारात निकाली. 26 अप्रैल को हुई इस शादी में महिलाएं लोकगीत गाती नजर आईं. 10 किलोमीटर का सफर सात बैलगाड़ियों से तय किया गया. खास बात यह रही कि चीन से आए मेहमान भी इस बारात में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘जड़ों से जुड़ाव’ का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली. आजकल की शादियों में जहां करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां और हेलीकॉप्टर का ट्रेंड है, वहीं पाली के एक एनआरआई बिजनेसमैन ने अपनी शादी को ‘जड़ों’ से जोड़कर दुनिया भर में चर्चा बटोर ली है. चीन के शंघाई में बड़ा बिजनेस साम्राज्य संभालने वाले सुरेश जणवा चौधरी जब अपनी बारात लेकर निकले, तो न कोई मर्सिडीज थी और न ही बीएमडब्ल्यू. दूल्हा खुद पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा. महिलाएं लोकगीत गा रही थीं. यह शादी 26 अप्रैल को हुई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भादरास के रहने वाले बिजनेसमैन सुरेश जणवा चौधरी ने बताया कि चीन के शंघाई में उनका इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है. वे करीब 9 साल से वहीं रहकर कारोबार कर रहे हैं. बीच-बीच में गांव आना होता रहता है. इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है. सुरेश ने बताया कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की संस्कृति देखी, लेकिन मारवाड़ी संस्कृति जैसा सुकून कहीं नहीं मिला. इसी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी शादी में ‘सूट-बूट’ और ‘टाई’ को दरकिनार कर पारंपरिक धोती और अंगरखी (कुर्ता) पहनना पसंद किया.

7 बैलगाड़ियाें से बारातियों ने तय किया सफर

भादरास से मुंडारा तक करीब 10 किलोमीटर का सफर बारात ने बैलगाड़ियों में बैठकर तय किया. इस बारात की सबसे खास बात यह थी कि इसमें सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि चीन से आए सुरेश के दोस्त और बिजनेस पार्टनर होंगफंग और उनके अन्य साथी भी शामिल हुए. सात बैलगाड़ियों के काफिले में जब विदेशी मेहमान हाथ हिलाते हुए निकले, तो पूरे रास्ते लोग इस नजारे को देखते रह गए. बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और मुंबई से आए दिग्गज बिजनेसमैन भी लग्जरी कारों को छोड़ बैलगाड़ी की सवारी का आनंद लेते नजर आए.

भाई बोले- ‘विदेश में रहे, पर दिल तो राजस्थानी है’

दूल्हे के भाई डॉ. मोहनलाल चौधरी, जिन्होंने खुद चीन में पढ़ाई की है, बताते हैं कि हम दोनों भाई भले ही विदेश में रहे हों, लेकिन हमारी इच्छा शुरू से ही अपनी मिट्टी और परंपरा को सम्मान देने की थी. इसलिए 26 अप्रैल को हुई इस शादी में डीजे के शोर के बजाय महिलाओं के मंगल गीत और बैलगाड़ियों की खनक ने समां बांध दिया.

सोशल मीडिया पर क्यों है ट्रेंडिंग?

इस शादी का वीडियो सामने आते ही लोग इसे ‘रूट्स से जुड़ाव’ का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं. चीन से आए मेहमानों के लिए यह अनुभव किसी रोमांचक फिल्म जैसा रहा, जिन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों का जमकर आनंद लिया. लोग सुरेश की इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि करोड़ों की दौलत होने के बावजूद उन्होंने अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने शान से पेश किया.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj