VIDEO: चापलूस दोस्तों से घिरे हैं गोविंदा, सुनीता आहूजा ने जब किया दावा, गोविंदा के करियर डूबने की बताई थी वजह

Last Updated:August 22, 2026, 13:12 IST
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों फिर चर्चा में है. कोमल रानी के साथ गोविंदा के अफेयर की उड़ती अफवाहों के बीच सुनीता का एक पुराना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वह बेबाकी से गोविंदा के फ्लॉप करियर के लिए उनके दोस्तों को जिम्मेदार ठहराती दिख रही हैं. सुनीता का कहना है कि गोविंदा गलत लोगों की चापलूसी और झूठी तारीफों के जाल में फंसकर रह गए हैं. सच बोलने पर वह चिढ़ जाते हैं, जिसकी वजह से वह बीते 17 सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं.
ख़बरें फटाफट
सुनीता आहूजा का पुराना इंटरव्यू वायरल.
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में घिरी हुई है. हाल ही में गोविंदा की पत्नी ने आरोप लगाया था कि एक्टर का कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर चल रहा है. अब सुनीता का एक पुराना वीडियो फिर से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोविंदा के करियर डूबने के लिए उनके दोस्तों को जिम्मेदार ठहराती दिख रही हैं. साल 2025 के एक इंटरव्यू में सुनीता ने बेबाकी से कहा था कि गोविंदा का फ्रेंड सर्कल बहुत खराब है.
न्यूजशाला स्टोरीज ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुनीता यह भी कहती नजर आ रही हैं कि उनकी सीधी और बेबाक बातों की वजह से गोविंदा अक्सर उनसे नाराज हो जाते हैं. उन्होंने बताया, ‘गोविंदा आज 17 सालों से पर्दे पर क्यों नहीं दिख रहा है? बात यह है कि गोविंदा का जो सर्कल है, वह बहुत गलत लोगों से घिरा हुआ है. वो सब फालतू लोग हैं, जिनका काम बस वाह-वाह करना है. गोविंदा कोई भी गाना बना लें, सब चापलूसी में बोलेंगे- वाह, चीची भैया, क्या कमाल कर दिया. अरे उसे सच तो बताओ. जब हम सच बताते हैं तो वह चिढ़ जाता है.’
View this post on Instagram



