Sports

Sameer Rizvi Yesha Sagar: मैं रोज नमाज पढ़ता हूं….अचानक चर्चाओं में आए क्रिकेटर समीर रिजवी, क्यों वायरल हो रहा पुराना वीडियो?

होमखेलक्रिकेट

मैं रोज नमाज पढ़ता हूं….अचानक क्यों चर्चाओं में आए समीर रिजवी, वीडियो वायरल

Last Updated:May 01, 2026, 12:10 IST

Sameer Rizvi: मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे हैं. वजह विवादित है तो हम उसमें नहीं जाएंगे, लेकिन इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस्लाम और नमाज की तारीफ करते देखे जा सकते हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे समीर कहते हैं कि नमाज उनके लिए बेहद खास है.मैं रोज नमाज पढ़ता हूं....अचानक क्यों चर्चाओं में आए समीर रिजवी, वीडियो वायरलZoomसमीर रिजवी आईपीएल 2026

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होते ही समीर रिजवी ने लगातार दो अर्धशतक के साथ अपने नाम का डंका बजाया था. इसके बाद भले ही उनका बल्ला शांत हो गया, लेकिन अब अचानक सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई तरह की अफवाहें उड़ रहीं हैं. इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले समीर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें 22 साल का यह युवा क्रिकेटर इस्लाम और नजाज की तारीफ कर रहा है.

नमाज पर क्या बोल रहे समीर?58 सेकंड के वीडियो में समीर रिजवी कहते हैं, ‘मैं रोज नमाज पढ़ता हूं. चाहे किसी भी टाइम की हो, मैं डेली पढ़ता हूं. मेरा फैमिली बैकग्राउंड भी ऐसा ही है. मैं अल्लाह को काफी मानता हूं. जो देने वाला है वो सिर्फ अल्लाह ही है. मैं तो इन पर काफी विश्वास करता हूं. मैं आपको एक चीज बताऊंगा- नमाज पढ़कर जो सुकून मिलता है न वो सुकून किसी भी चीज में नहीं मिलता. न पैसे से-न गाड़ी से- न घूमने-फिरने से, जो फीलिंग आपको नमाज पढ़ने से आती है न वो सुकून दुनिया में किसी भी चीज से नहीं है. मुझे नमाज पढ़ने से सुकून मिलता है. मैच में शतक बनाने से भी वह सुकून नहीं मिलता, जितना नमाज पढ़ने से मिलता है. दिमाग में सारी अच्छी चीजें ही आती है.’

I pray namaz every day, the peace I feel after praying can’t be found in money or anything in the whole world. My family is the same we consider Allah to be everything ~Sameer Rizvi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj