Aaj 2 May Tula Rashifal: तुला राशि वालों को धन लाभ के योग, रूका पैसा मिलेगा वापस, शनि उपाय से खुलेगी किस्मत

Last Updated:May 02, 2026, 06:27 IST
Aaj ka Tula Rashifal 2 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और संतुलन लेकर आया है. चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे धन, वाणी और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 2 मई का दिन संतुलन और लाभ के संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे धन, वाणी और परिवार का भाव माना जाता है. इस गोचर का सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिलेगा. दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, धन लाभ के योग बन रहे हैं और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. यदि आप व्यापार करते हैं तो नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम का अच्छा परिणाम मिल सकता है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपसी तालमेल बेहतर होगा. वाणी में मधुरता रखने से आपके काम और रिश्ते दोनों मजबूत होंगे.
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है
ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार में भी पुराने लेन-देन सुलझ सकते हैं. आज आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा.
परिवार और रिश्ते को समय देने का अवसर
द्वितीय भाव परिवार का भी होता है, इसलिए आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. आप अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने या छोटा सा कार्यक्रम बनाने का प्लान कर सकते हैं. परिवार के साथ बिताया गया समय आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा और मन को सुकून देगा.
आज वाणी और व्यवहार का रहेगा विशेष महत्व
आज आपकी वाणी का विशेष महत्व रहेगा. बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. अनजाने में कहीं गई कोई बात रिश्तों में दूरी ला सकती है. मीठी और संतुलित वाणी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.
तुला राशि वाले इससे रहें दूर
तुला राशि के जातक आज किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहें. खासकर परिवार या करीबी लोगों के साथ बातचीत में संयम रखें. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
आज शनिवार का दिन है, इसलिए तुला राशि के जातक शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ओम शं शनैश्चराय नमः मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. इससे आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



