Rajasthan

नीट एग्‍जाम देना है! ये हैं स्‍पेशल ट्रेनें, अपने सेंटर वाली का देखें शेड्यूल

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने नीट में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. नीट एग्‍जाम रविवार को है.देशभर में बड़ी संख्‍या में परीक्षार्थी इस एग्‍जाम में शामिल हो रहे हैं. वहीं, मध्‍य रेलवे ने परीक्षा को ध्‍यान रखते हुए ट्रैक मेंटीनेंस के लिए रेगुलर ब्‍लाक भी कैंसिल कर दिया है.

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो अनरिजर्व परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है. गाड़ी संख्या 09717 चूरू-जयपुर स्पेशल रविवार 3 मई को चूरू से 06.10 बजे रवाना होगी. यह सीकर होते हुए 11.00 बजे जयपुर पहुंचेगी.

यहां होगा स्‍टापेज

मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, रींगस, चौमूं सामौद आदि स्टेशनों पर स्‍टापेज होगा. कुल 12 डिब्बे (10 जनरल + 2 गार्ड) होंगे.

दूसरी स्‍पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर स्पेशल 3 मई को जयपुर से 19.10 बजे रवाना होकर दौसा होते हुए 22.55 बजे अलवर पहुंचेगी.

यहां रुकेगी

मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, बस्सी, बांदीकुई, राजगढ़ आदि स्टेशनों पर रुकेंगी. इसमें भी 12 डिब्बे होंगे.मध्य रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के इन प्रबंधों से नीट परीक्षार्थी सुविधाजनक तरीके से अपने केंद्र तक पहुंच सकेंगे. छात्रों को सलाह है कि यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट चेक कर लें.

परीक्षा की वजह से मध्‍य रेलवे में ब्‍लाक में किया बदलाव

03 मई को 00:05 बजे से 05:05 बजे तक सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच चलने वाली अप और डाउन स्लो लाइन पर चलेंगी. 02 मई को 23.30 बजे से 03 मई को 04.47 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से चलने वाली डाउन स्लो सर्विस सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी.

मेन लाइन पर पहली और आखिरी लोकल ट्रेनें

डाउन लाइन पर इस ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL63 सीएसएमटी-टिटवाला होगी, जो दिनांक 02. मई को 23.16 बजे सीएसएमटी से चलेगी, वहीं अप लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL68 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो 02 मई को 22.22 बजे कल्याण से चलेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj