Rajasthan

तपती गर्मी में आग की घटनाएं, जानिए किन वजहों से लगती है आग

Last Updated:May 04, 2026, 16:33 IST

Bhilwara News: नो डाउट कि गर्मी में जगह-जगह पर आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं. आखिर क्या कारण हैं कि आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. हमने इसपर कभी विचार करने की कोशिश की? राजस्थान के भीलवाड़ा में गर्मी के साथ आग की घटनाएं बढ़ गईं. फायर डिपार्टमेंट 24 घंटे अलर्ट रह रहा है. सुरक्षा के लिए दो फायर स्टेशन और आठ वाहन तैनात किए गए हैं. एक्सपर्ट से जब पूछा गया कि घटनाएं क्यों हो रही हैं तब उन्होंने इस पूरे मामले पर जवाब दिया है.

भीलवाड़ा. भीषण गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग से जुड़े हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भीलवाड़ा का फायर डिपार्टमेंट इस बार पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. चाहे शहर की तंग गलियों में पहुंचना हो या ऊंची इमारतों तक जाना हो, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है. गर्मी के दिनों में खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों और होटलों-रेस्टोरेंट्स में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. अत्यधिक तापमान के कारण बाइक या कार में अचानक आग लग जाती है, वहीं किचन में ओवरहीटिंग से एसी, गैस सिलेंडर या अन्य उपकरणों में ब्लास्ट तक हो जाते हैं.

ऐसे हादसे न केवल जान-माल का नुकसान करते हैं, बल्कि कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का रूप भी ले लेते हैं. इस स्थिति में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव माना जाता है. जैसे वाहन की नियमित जांच, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम की सही देखरेख, साथ ही किचन में सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी है. इन सबके बीच भीलवाड़ा फायर डिपार्टमेंट भी अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है.

24 घंटे अलर्ट मोड पर फायर डिपार्टमेंटफायरमैन मोहम्मद वाजिद ने बताया कि भीलवाड़ा का अग्निशमन केंद्र 24 घंटे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहता है. शहर में कहीं भी आगजनी की घटना होने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है. कई बार ऊंची इमारतों तक पहुंचना मुश्किल होता है, ऐसे में फायर ब्रिगेड में मौजूद लैडर की मदद से ऊंचे स्थानों तक पहुंचा जाता है. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं, इसलिए आम लोगों को इनके मेंटेनेंस पर खास ध्यान देना चाहिए. वायरिंग की वजह से आग लगने के कई मामले सामने आते हैं, इसलिए तारों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए. एसी आउटडोर जैसे उपकरणों को हवादार जगह पर रखना चाहिए, ताकि ओवरहीटिंग न हो. भीलवाड़ा शहर में दो फायर स्टेशन हैं, जहां कुल आठ वाहन 24 घंटे तैनात रहते हैं और फायर कर्मी हर समय तैयार रहते हैं.

इस वजह से बढ़ती हैं आग की घटनाएंफायरमैन मोहम्मद वाजिद के अनुसार गर्मी के सीजन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वाहनों में आग लगने की शिकायतें ज्यादा आती हैं. वहीं दुकानों और गांवों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. जांच में अक्सर यह सामने आता है कि ज्यादातर आग की घटनाएं शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं. कई बार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ओवरहीटिंग भी इसका कारण बनती है. ऐसे में जरूरी है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वायरिंग का ध्यान रखें और समय-समय पर उनकी सर्विस कराते रहें. गर्मी के दिनों में उन्हें ठंडा रखने की कोशिश करना भी बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj