Entertainment

‘मैं तमिलनाडु की CM बनना चाहती हूं’, तृषा कृष्णन ने जब कही थी ये बात, थलापति विजय की जीत के बीच फिर चर्चा में वीडियो

Last Updated:May 04, 2026, 16:28 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तृषा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि यह इंटरव्यू साल 2004 का बताया जा रहा है, जब तृषा फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं और उन्होंने सिर्फ कुछ फिल्मों में ही काम किया था.

ख़बरें फटाफट

'मैं तमिलनाडु की CM बनना चाहती हूं', तृषा कृष्णन ने जब कही थी ये बातZoomथलापति विजय की पार्टी TVK की जीत के बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय की बढ़ती ताकत के बीच अब एक पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर छा गया है. वीडियो में साउथ स्टार तृषा कृष्णन बेहद आत्मविश्वास के साथ कहती नजर आ रही हैं, ‘ तमिलनाडु की CM बनना चाहती हूं.’ यह बयान उन्होंने आज नहीं, बल्कि करीब दो दशक पहले दिया था, जब वह इंडस्ट्री में नई-नई थीं. दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब थलापति विजय की पार्टी चुनावी नतीजों में बड़ी बढ़त बनाती दिखाई दे रही है.

तृषा का यह पुराना इंटरव्यू अब लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ रहा है. क्या यह सिर्फ मजाक था या फिर उस वक्त कही गई बात आज किसी बड़े संकेत की तरह देखी जा रही है? सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को लेकर जमकर बातें कर रहे हैं.

‘वेट एंड वॉच, आप 10 साल में देख लेंगे’

दरअसल, साल 2004 में सन टीवी को दिए गए इंटरव्यू में जब तृषा से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी हिचक के जवाब दिया, ‘मैं तमिलनाडु की सीएम बनना चाहती हूं. सच में! वेट एंड वॉच, आप 10 साल में देख लेंगे.’ इंटरव्यूअर के आगे पूछने पर तृषा मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘पहले आप सब मुझे वोट देकर चुने, फिर मैं बताऊंगी कि क्या करूंगी.’ हालांकि, यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था, लेकिन तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति के गहरे कनेक्शन को देखते हुए यह वीडियो आज सुर्खियां बटोर रहा है. खासतौर पर तब, जब अभिनेता से राजनेता बने थलEपति विजय और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) चुनावी नतीजों में मजबूत स्थिति में है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj