National

कैसे ईंट से ईंट जोड़कर बीजेपी ने भेदा बंगाल में ममता बनर्जी का अभेद्य किला?

होमताजा खबरदेश

कैसे ईंट से ईंट जोड़कर बीजेपी ने भेदा बंगाल में ममता बनर्जी का अभेद्य किला?

Last Updated:May 04, 2026, 21:40 IST

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कुल 40 जनसभा और रोड शो किए. चार संगठनात्मक बैठकों के साथ सभी 294 सीटों की भारी मानिटरिंग की. उन्होंने गंगासागर और कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना सरेआम की. नितिन नवीन सहित कई बड़े नेताओं ने 128 सीटों पर भारी कार्यक्रम किए.

ख़बरें फटाफट

कैसे ईंट से ईंट जोड़कर बीजेपी ने भेदा बंगाल में ममता बनर्जी का अभेद्य किला?Zoomममता बनर्जी के गढ़ में चला पीएम मोदी का मैजिक.

2021 विधानसभा चुनावों में लगे झटके और लोकसभा चुनावों में सिर्फ 8 सीटों पर सिमट जाने के बाद बीजेपी आलाकमान ने रणनीति बदली. तय कर लिया कि ममता बनर्जी के खेल का जवाब उनकी तलवार की धार को कुंद करके ही देना है. आलाकमान जानता था कि भले ही ममता बनर्जी पर सीधा हमला न कर पाएं, लेकिन जनता के बीच इतना चले जाना है कि वो चाह के भी मोदी भरोसे को नहीं तोड़ पाए. तभी तो पैरामिलिट्री फोर्स और चुनाव आयोग ने कमान संभाल ली तो जमीन पर किए गए बीजेपी के काम का असर दिखना शुरु हो गया. आम लोगों से डर का खात्मा एक बड़ी उपलब्धि रही. बीजेपी के ट्रंप कार्ड और कभी ना थकने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी की कुल 19 चुनावी सभाएं हुई एवं 2 रोड शो हुए. झारग्राम में झालमुड़ी खाई जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट रहा. इसको 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा. हुगली नदी में नौका विहार किया और नौका चलाने वालों और आम लोगों के साथ खूब घुले मिले. पीएम मोदी ने बंगाली संस्कृति को आत्मसात करते हुए ठनठनीया काली बाड़ी मंदिर में दर्शन किए.

चुनावों के प्रचार के दौरान भी रैलियों और सभाओं का तांता लगा रहा. 61 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेताओं के 288 सीटों पर 600 से अधिक कार्यक्रम हुए. 9 परिवर्तन यात्रा आयोजित हुई. कुल 217 विधानसभा क्षेत्र कवर हुए. कुल 560 बड़े एवं छोटे कार्यक्रम में लगभग 7 लाख से अधिक लोग जुड़े. कोलकाता में विशाल जनसभा हुई जिसमें 7.5 लाख लोगों की उपस्थिति रही. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुल 40 सभा/ रोड शो के कार्यक्रम हुए. अमित शाह ने चार संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ सभी 294 विधानसभाओं की बैठक ली. अमित शाह ने गंगासागर में पूजा अर्चना एवं कपिल मुनि आश्रम में भी गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केन्द्रीय नेताओं के कुल 128 विधानसभाओं पर कार्यक्रम हुए. बीजेपी शासित राज्यों के 9 मुख्यमंत्रियों की कुल 101 सभाएं पूर बंगाल में हुई. इस बार तो बंगाल के नेताओं को भी खासी प्राथमिकता दी गयी. प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, सुकांतो मजूमदार एवं दिलीप घोष सहित 25 नेताओं के कुल 232 कार्यक्रम हुए.

चुपचाप कमल छाप के नारे के साथ शुरू हुआ बीजेपी के प्रचार का सफर कोलकाता प्रेसीडेंसी में वार्ड स्तर पर वार्ड समितियों काे गठन तक जारी रहा. साथ ही हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान बढ़ाने के लिए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के अलावा चिह्नित लोगों की टीम को लगाया गया. विधानसभा की हर सीट का लक्ष्य रखते हुए, साल 2019 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव एवं वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के विश्लेषण के आधार पर 210 फोकस विधानसभाएं चिह्नित की गई. बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 70,671 बूथों पर बूथ समितियां बनी एवं अन्य पर बूथ अध्यक्ष बनाए गए. इन बूथ समितियों पर 8,76,765 कार्यकर्ता नियुक्त किए गए. आलाकमान ने सभी बूथों का विश्लेषण कर फोकस बूथ चिह्नित किए गए. ड्रॉइंग रूम बैठक आयोजित कर बूथ पर महिलाओं की 1,96,000 ड्रॉइंग रूम बैठकें आयोजित की गई.

बीजेपी के पक्ष में नेरेटिव को बनाने के लिए –○ बाचते चाई बीजेपी ताई○ पलटानों दरकार चाई बीजेपी सोरकार○ भय OUT भरोसा IN जैसे जनता को भाने वाले नारों को लोगों के बीच बार-बार बोला गया. जब आरोप लगा कि बीजेपी बंगाल की संस्कृति बदल देगी, टीएमसी ने आरोप ये भी लगाया कि बीजेपी नेता माछ भात खाना भी बंद करा देंगे. तब कई नेताओं ने खुले में माछ भात खाकर बंगाल के लोगों को सीधा संदेश दिया कि बीजेपी बंगाली अस्मिता को और मजबूत ही रखेगी. बंगाली प्रवासी मतदाताओं को 21 प्रदेशों से बुलाया गया. एक अनुमान के मुताबिक 9,498 बंगाली प्रवासियों ने पश्चिम बंगाल आकर प्रचार में भाग लिया.

इसके साथ साथ पार्टी ने राज्य स्तर पर नरेंद्र कप (फुटबॉल टूर्नामेंट) -पुरुषों के फुटबॉल टूर्नामेंट में 1200 टीमों लगभग 18,000 खिलाड़ी सम्मिलित हुए. महिलाओं की प्रतियोगिता में कुल 253 महिला टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा सम्मिलित हुए. वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक महोत्सव के साथ साथ पदयात्रा, पुष्पांजलि, तिरंगा वितरण, सामूहिक गायन तथा दीप प्रज्वलन जैसे आयोजन हुए. इसमें 1 लाख से अधिक लोग सम्मिलित हुए. धार्मिक, आध्यात्मिक संगठन संपर्क – श्रीरामनवमी, श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं पोइला बैसाख के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा 6,250 स्थानों पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के प्रमुखों से संपर्क किया गया. इसके तहत 2 लाख से अधिक लोगों से संपर्क किया गया. प्रदेश भर में 8,315 शक्तिकेंद्र पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया. प्रदेश भर में 8,315 शक्तिकेंद्र पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया.

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की विफलताओं एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राज्य स्तरीय आरोप-पत्र जारी किया. विधानसभा स्तर पर – 220 विधानसभा क्षेत्रों में चार्जशीट जारी की गई. युवा भरोसा कार्ड एवं मातृशक्ति भरोसा कार्ड – महिला एवं युवा वर्ग के 2 करोड़ से अधिक भरोसा कार्ड भरे गए. महिलाओं के लगभग 1.60 करोड़ एवं युवाओं के 40 लाख फॉर्म भरवाए गए. ये कार्ड भरवाना तो पार्टी के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ. चाकरी चाई बांग्ला कार्यक्रम में 220 विधानसभाओं में रोजगार चाहने वाले युवाओं का पंजीकरण करने का अभियान चलाया गया.

About the Authorअमिताभ सिन्हाएक्जूक्यूटिव एडिटर, न्यूज 18 इंडिया.

अमिताभ सिन्हा India के एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं. प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पटना ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से करियर की शुरुआत की और ‘आज तक’ में तकरीबन 14 साल तक रिपोर्टिंग की. 2015 से नेटवर्क 18 …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj