Entertainment

Vijay Trisha Krishnan: चुनावी जीत के बाद विजय की उड़ी शादी की अफवाह, त्रिशा की घर में एंट्री, पत्नी संगीता को देंगे इतनी एलीमनी!

Last Updated:May 05, 2026, 22:25 IST

Vijay Trisha Krishnan Marriage Rumours: थलापति विजय, तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने से ज्यादा दूर नहीं हैं. चुनावी जीत के बाद त्रिशा कृष्णन ने जैसे ही उनके घर में एंट्री मारी, वैसे ही उनकी शादी की अफवाहें आनी शुरू हो गईं. सुपरस्टार की पत्नी संगीता के तलाक की अर्जी डालने के बाद भी कुछ इसी तरह की अटकलें लगाई गई थीं. दोनों सितारों को तब एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था. फैंस भले थलापति विजय की चुनावी जीत से रोमांचित हों, लेकिन क्या वे त्रिशा कृष्णन संग थलापति विजय की दूसरी शादी को स्वीकार कर पाएंगे? थलापति विजय पहले दो बच्चों के पिता हैं.

नई दिल्ली: थलापति विजय, तमिलनाडु की राजनीति में नई ताकत बनकर उभरे हैं. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ सबसे आगे हैं. टीवीके 234 में से 108 सीटें जीत ली हैं. थलापति विजय की ताकत ने तमिलनाडु की दो गद्दावर पार्टियों (डीएमके और एआईएडीएमके) के दबदबे को खत्म कर दिया है. तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं थलापति विजय. उन्हें अपनी सरकार बनाने के लिए 10 और सीटों की दरकार है. धमाकेदार जीत के बीच थलापति की निजी जिंदगी की उठा-पटक एक बार फिर सुर्खियों में है. वे एक तरह पत्नी संगीता को तलाक देने जा रहे हैं. दूसरी ओर, थलापति विजय की की जीत के बाद रूमर्ड गर्लफ्रेंड त्रिशा कृष्णन की की घर में एंट्री ने तमाम अटकलों को जन्म दिया है. फैंस को लगता है कि वे त्रिशा कृष्णन से दूसरी शादी कर सकते हैं.

विधानसभा चुनावों में थलापति विजय की जीत के बीच सबकी निगाहें उनकी पत्नी संगीता सोर्लिंगम पर टिक गई हैं. संगीता ने विजय से शादी के 26 साल बाद फरवरी में तलाक की अर्जी डाली थी, उन्होंने जिसकी वजह बेवफाई, मानसिक तकलीफ और उपेक्षा को बताया. उन्होंने अपनी बातचीत में विजय की जिंदगी में ‘दूसरी औरत’ के होने की बात कुबूली थी जो कभी साबित नहीं हुई, मगर लोग इसे ‘त्रिशा कृष्णन’ की ओर उनका इशारा मान रहे थे. अब मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि प्रोपर्टी के बंटवारे और बच्चों की परवरिश को लेकर उनके बीच सैटलमेंट हो चुका है.(फोटो साभार: IMDb)

थलापति विजय के पास अपार संपत्ति है. जाहिर है कि अगर उनकी पत्नी संगीता गुजारा भत्ता (एलीमनी) मांगती हैं, तो उन्हें अच्छी खासी रकम और प्रोपर्टी मिलेगी. कुछ वक्त पहले, तमिल फिल्मीबीट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विजय एलीमनी के तौर पर 250 करोड़ रुपये संगीता को दे सकते हैं और अपने बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अगर दोनों पार्टियों में आपस में समझौता हो जाता है, तो तलाक की याचिका खारिज हो जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

दरअसल, संगीता की याचिका पर कोर्ट ने थलापति को समन भेजा था. चौंकाने वाली बात यह है कि जो जज मामले पर सुनवाई कर रही थी, उनका तबादला हो गया. चर्चाएं हैं कि दोनों ने आपसी समझ से अलग होने का मन बनाया है. गौरतलब है कि थलापति विजय की पत्नी संगीता एक बिजनेसमैन की बेटी हैं.

थलापति विजय ने ‘एक्सक्यूज मी’ को दिए इंटरव्यू में संगीता के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की थी. उन्होंने बताया कि वे फिल्म ‘लव टुडे’ के सेट पर मिले थे और वे उनकी फैन में से एक थीं. विजय ने बताया कि संगीता उनकी तरह नरम अंदाज से बोलती थीं. जब उन्होंने संगीता को अपने घर बुलाया, तो उनके पिता को लड़की बहुत पसंद आई. उन्होंने पिता के कहने पर संगीता से शादी की.

थलापति विजय ने संगीता की खूब तारीफ की और बताया कि उन्होंने शादी में अपना सबकुछ झोंक दिया, मगर वह उनका कभी जवाब नहीं देते थे. संगीता को बाद में लगा कि उनकी कोशिश बर्बाद हुई है. वे बोले, ‘शादी से पहले वह अपना बहुत एफर्ट डालती थीं. शादी के बाद उतना नहीं रहा. उन्हें लगा कि यह सब करना बेकार है, क्योंकि मैं ज्यादा रिएक्ट नहीं करता था. इस बीच, वह मुझे कार वगैरह गिफ्ट करती रहीं. वह बहुत समझदार हैं और यह बहुत अहम था. अगर कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती, तो वह मुझे समझातीं कि बुरा महसूस मत करो.’

संगीता और विजय ने 1996 में डेटिंग करना शुरू किया और 1999 में शादी कर ली. उन्होंने इंग्लैंड में 1998 में अपनी शादी रजिस्टर्ड की थी. दोनों सालभर बाद चेन्नई में ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों का पूरा ध्यान रखा गया.

संगीता एक तमिल हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि विजय के पिता एक ईसाई हैं, जबकि मां एक हिंदू. शादी के करीब सालभर बाद उनके बेटे जैसन संजय का जन्म हुआ. कपल की दूसरी संतान उनकी बेटी दिव्या साशा है, जो 2005 में जन्मी थीं. एक्टर के दोनों बच्चे उनकी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

संगीता ने विजय से तलाक की वजह एक हीरोइन के साथ उनके अफेयर को बताया. लोगों ने फिर त्रिशा कृष्णन के साथ थलापति विजय की नजदीकियों के कयास लगाए. संगीता ने अपनी याचिका में यह भी दावा किया कि थलापति विजय ने अपने तमाम वादों के बावजूद अपना अवैध रिश्ता जारी रखा. (फोटो साभार: IMDb)

तलिमनाडु विधानसभा में विजय की धमाकेदार जीत के बीच त्रिशा कृष्णन संग शादी की अफवाह उड़ रही हैं. दोनों की शादी की अफवाह तब भी उड़ी थीं, जब दोनों मार्च 2026 में एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखे थे. संगीता के तलाक की अर्जी डालने के बाद दोनों का साथ नजर आना साफ संकेत था कि उनके बीच खास रिश्ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj