Sanju Samson Creates History: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले आईपीएल में बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

होमखेलक्रिकेट
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले आईपीएल में बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Last Updated:May 06, 2026, 05:55 IST
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने पहले ही एडिशन में टीम के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. शुरुआती मुकाबलों में फ्लॉप रहने वाले इस बैटर ने आईपीएल के एक सीजन में दो बार शतकीय साझेदारी करने की खास उपलब्धि हासिल की.
संजू सैमसन ने एक आईपीएल सीजन में दो शतकीय साझेदारी कर रचा इतिहास
नई दिल्ली. संजू सैमसन ने मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक शानदार उपलब्धि हासिल की. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बेहतरीन पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई. 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने 52 गेंद में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उन्होंने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर 66 गेंद में 114 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया.
यह दिल्ली के खिलाफ सीएसके की पांचवीं 100 रन की साझेदारी थी. संजू ने इस सीजन में दूसरी बार दिल्ली के खिलाफ शतकीय साझेदारी में शामिल होकर खास उपलब्धि हासिल की. वह टूर्नामेंट के एक ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो बार 100 से ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. रुतुराज गायकवाड़ के नाम दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी (3) का रिकॉर्ड है. ये तीनों अलग-अलग सीजन (2021, 2022 और 2023) में आई थीं.
Anchored. Delivered. Conquered ⚓
A phenomenal 87* (52) secures the Player of the Match for Sanju Samson 💛



