Rajasthan
Pali News: जवाई बांध कभी नहीं होगा खाली! जानें 5900 करोड़ के उस प्रोजेक्ट के बारे में जिससे बदलेगी पाली की किस्मत

Pali News: पश्चिमी राजस्थान के जल संकट को खत्म करने के लिए भजनलाल सरकार ने 5,900 करोड़ की सोम-कमला-अम्बा परियोजना को हरी झंडी दे दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत 50 किलोमीटर लंबी टनल के जरिए साबरमती और सेई नदी का पानी जवाई बांध तक लाया जाएगा. इससे पाली सहित 7 जिलों की प्यास बुझेगी और 10 हजार किसानों को सिंचाई के लिए साल भर पानी मिलेगा. बजट में DPR के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे पाली की लाइफलाइन ‘जवाई बांध’ अब कभी खाली नहीं रहेगा.



