अजीब नियम या खास सोच? जयपुर के इस रेस्टोरेंट में सिंगल लड़कों को नहीं मिलती एंट्री, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Last Updated:May 06, 2026, 11:51 IST
Jaipur Unique Restaurant Rules: जयपुर का एक रेस्टोरेंट अपने अनोखे नियमों के कारण चर्चा में है, जहां अकेले पुरुषों को एंट्री नहीं दी जाती. यहां केवल वही पुरुष आ सकते हैं, जो अपने पार्टनर या परिवार के साथ हों. इस नियम के पीछे रेस्टोरेंट प्रबंधन का उद्देश्य सुरक्षित और आरामदायक माहौल बनाए रखना बताया जा रहा है. यह अनोखी पॉलिसी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं, तो कुछ इसे भेदभावपूर्ण भी बता रहे हैं. फिर भी यह रेस्टोरेंट अपनी अलग पहचान बना चुका है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर: जयपुर अपने लग्जरी होटल्स और रेस्तरांओं के लिए फेमस हैं जहां लोगों को बेहतरीन खाने का स्वाद मिलता हैं लेकिन जयपुर के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जो अपने स्वादिष्ट खाने के साथ अपने खास नियमों के लिए भी खूब फेमस हैं ऐसे ही जयपुर के चारदीवारी बाजार में ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित गोपी रेस्टोरेंट जो अपने अजीब नियम के लिए फेमस हैं और यह अजीब नियम हैं कि इस रेस्टोरेंट में पुरूषों की एंट्री नहीं हैं. अगर कोई पुरूष यहां खाने का स्वाद लेना चाहता हैं, तो उसे अपने पार्टनर या फैमली के साथ ही आना पड़ता हैं सिंगल आदमी को यहां एंट्री नहीं मिलती.
इस अजीब नियम को लेकर लोकल-18 ने गोपी रेस्टोरेंट पहुंच कर यहां के ऑनर दीपक राजोरिया से बात की तो वह बताते हैं कि गोपी रेस्टोरेंट की शुरुआत 1981 में उनके पिता कैलाश राजोरिया ने की थी और यह खास नियम भी उनके पिता ने शुरू किया था। वह चाहते थें कि उनका रेस्टोरेंट फैमली रेस्टोरेंट के लिए फेमस हो इसलिए उन्होंने यहा सिंगल रूप से खाना खाने आने वाले पुरूषों की एंट्री पर बंद की, साथ ही एक कारण यह भी हैं की अगर रेस्टोरेंट में फैमली जिसमें महिलाएं, बच्चे बैठकर स्वादिष्ट जायके का आनंद ले रहे और उनके बीच कोई अंजान व्यक्ति बैठे इसलिए उन्होंने यहां खास नियम शुरू किया जो 40 सालों से आज भी बरकरार हैं.
रेस्टोरेंट के बाहर ही लिखा हैं यहाँ लेडिज के साथ ही जेन्ट्स अलाऊ लोकल-18 से बात करते हुए दीपक राजोरिया का कहना हैं चारदीवारी बाजार में हर दिन हजारों की संख्या में टूरिस्ट यहां के बाजारों में खरीदारी करने आते हैं और खरीदारी के साथ जयपुर के खास जायके के स्वाद का आनंद भी लेते हैं, इसलिए बाजारों की बीच उन्हें अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश रहती हैं, चौड़ा रास्ता स्थित बाजार में दुकान नंबर 243 और 244 में उनका रेस्टोरेंट खुला हुआ हैं. जहां रेस्टोरेंट के बाहर ही प्रवेश करने से पहले ही लोगों के लिए साफ लिखा हुआ हैं कि लेडिज के साथ ही जेन्ट्स अलाऊ हैं. किसी को इस नियम के बारे में बताना नहीं पड़ता बल्कि लोग पढ़कर ही समझ जाते हैं. अगर वह फैमली के साथ आए हैं तो रेस्तरां में प्रवेश कर जाते हैं और कोई सिंगल जेन्ट्स वह अपने आप समझ जाता हैं. दीपक का कहना हैं आए दिन रेस्तरां और कैफे में मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. साथ ही ऐसे कई लोग भी हैं जो शराब, सिगरेट का सेवन कर रेस्टोरेंट का माहौल खराब करते हैं, इसलिए उनके पिता ने शुरू में ही इन चीजों पर सख्ती बरतते हुए गोपी रेस्टोरेंट में अपने नियम तय किए जिनका आज भी पालन होता हैं.
गोपी रेस्टोरेंट में मिलता हैं लाजवाब जायके का स्वाद लोकल-18 से बात करते हुए दीपक का कहना हैं उनका रेस्टोरेंट चारदीवारी बाजार में अपने स्वादिष्ट खाने के लिए खूब फैमस हैं. रेस्टोरेंट में लोगों को पनीर बटर मसाला, पनीर लबाबदार, काजू, करी, पनीर भुर्जी, शाही पनीर, कोरमा पनीर, खोया पनीर, कढ़ाई पनीर मिक्स वेजिटेबल, मलाई महर, मलाई कोपता और राजस्थानी फेमस सब्जियों के साथ अलग-अलग प्रकार की रोटियों का स्वाद मिलता हैं. गोपी रेस्टोरेंट बजार के बीचों-बीच स्थित हैं जिसके चलते यहां जयपुर घूमने आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा खाना खाने पहुंचते हैं. साथ ही रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग की सीमित ही जगह हैं. जिसके चलते लोगों को थोड़ी परेशानी रहती हैं. गोपी रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



