Health

गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव

Last Updated:May 07, 2026, 00:00 IST

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट रखना बहुत जरूरी है. यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. ऐसे में बचाव के लिए यहां बताए गए ये 5 उपायों को करें.

ख़बरें फटाफट

गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचावZoom

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे समय में शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत रखना बहुत जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है और बीमार पड़ने का खतरा कम किया जा सकता है.

Ayush Department Chhattisgarh के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय रोजमर्रा की दिनचर्या को सही करना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, अगर किसी को कोई पुरानी बीमारी है, तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

पूरी और अच्छी नींद लेंइम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है. नींद के दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है और इम्यून सिस्टम सक्रिय होता है. अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है.

संतुलित आहार लें और चीनी कम करेंस्वस्थ खानपान इम्यून सिस्टम की नींव है. अपने भोजन में फल, सब्जियां, दालें, अनाज, नट्स और दही शामिल करें। ये सभी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं.

नियमित व्यायाम करेंहर दिन 30 से 45 मिनट तक हल्का व्यायाम, योग, वॉक या एक्सरसाइज करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है.

तनाव को कम करेंज्यादा तनाव लेने से इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना फायदेमंद होता है. अच्छा मानसिक स्वास्थ्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

शरीर को हाइड्रेटेड रखेंपर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. दिनभर में सही मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी लेने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj