ACB कोर्ट में पेश करने के दौरान बेहद मायूस नजर आए महेश जोशी, जानें कब तक रिमांड पर भेजा गया?

होमवीडियोराजस्थान
ACB कोर्ट में पेश करने के दौरान बेहद मायूस नजर आए महेश जोशी, जानें कब तक रिमांड पर भेजा गया?
ACB कोर्ट में पेश करने के दौरान बेहद मायूस नजर आए महेश जोशी, जानें कब तक रिमांड पर भेजा गया?
जयपुर. राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी की आज जल जीवन मिशन में फिर गिरफ्तारी हुई है. उनको अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल चैकअप कराया गया. उसके बाद उनको एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आगामी 11 मई तक उनको पूछताछ के लिए एसीबी को रिमांड पर सौंप दिया है. इस दौरान महेश जोशी काफी सुस्त नजर आए. उनका चेहरा उतरा हुआ था. हालांकि वे हाथ से अपने समर्थकों के सामने मजबूत होने का इशारा जरुर कर रहे थे. लेकिन चेहरे की उदासी दिल में छिपे दर्द को बयां कर रही थी. जोशी को इस केस में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है. जल जीवन मिशन से जुड़े 960 करोड़ रुपये के इस कथित टेंडर घोटाले में इससे पहले ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था. उस समय जोशी को काफी समय सलाखों के पीछे बिताना पड़ा था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




