Barmer to Haridwar Special Train Schedule

Last Updated:May 09, 2026, 07:31 IST
Barmer to Haridwar Special Train Schedule: उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर से हरिद्वार के बीच 11 मई से 17 जुलाई 2026 तक द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 04811/12 कुल 20 ट्रिप करेगी, जो सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से रवाना होगी. 18 कोच वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे होंगे. यह ट्रेन जोधपुर, नागौर, हिसार और सहारनपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. इससे पश्चिमी राजस्थान के श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी और गर्मी में होने वाली भीड़ से राहत मिलेगी.
ख़बरें फटाफट

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन: 11 मई से शुरू होगी सेवा, देखें पूरा रूट और समय
बाड़मेर. भीषण गर्मी और छुट्टियों के सीजन के बीच पश्चिमी राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है. यह ट्रेन 11 मई से 17 जुलाई 2026 तक कुल 20 फेरे (ट्रिप) पूरे करेगी. गर्मी की छुट्टियों, धार्मिक यात्राओं और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे का यह फैसला बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान के उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा, जो गंगा स्नान या उत्तराखंड की वादियों में घूमने की योजना बना रहे हैं. इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से अब बाड़मेर के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए जोधपुर या दिल्ली में ट्रेन बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी.
यात्रियों की सुविधा और गर्मी को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं. रेल प्रशासन के अनुसार, इसमें 1 सेकंड एसी (2nd AC), 6 थर्ड एसी (3rd AC), 5 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे. गर्मी के मौसम में नियमित ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग और भीड़ को देखते हुए यह अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने में मददगार साबित होगी.
क्या रहेगी समय सारणी?रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को शाम 4:15 बजे बाड़मेर से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 5:15 बजे हरिद्वार से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:35 बजे बाड़मेर पहुंचेगी.
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहरावयह स्पेशल ट्रेन अपने सफर के दौरान राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी. ट्रेन बाड़मेर से रवाना होकर बालोतरा, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, डेगाना, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार और सहारनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी. सीधे रेल संपर्क होने से न केवल श्रद्धालुओं का समय बचेगा, बल्कि बुजुर्ग यात्रियों के लिए यात्रा काफी सुगम हो जाएगी. रेलवे के इस कदम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



