ये हैं कोटा की लैंडमार्क सिटी के 5 टॉप हॉस्टल्स, जहां स्टूडेंट्स को मिलता है घर जैसा माहौल

Last Updated:May 09, 2026, 15:22 IST
Kota Best 5 Modern Hostels for Students: कोटा की लैंडमार्क सिटी अब स्टूडेंट्स के लिए बड़ा हॉस्टल हब बन चुकी है. यहां गर्ल्स और बॉयज दोनों के लिए लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्टल उपलब्ध हैं. विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल, नवदुर्गा रेजिडेंसी, आनंदम बॉयज हॉस्टल और सुंदर बॉयज हॉस्टल विद्यार्थियों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. इन हॉस्टलों में सुरक्षा, पौष्टिक भोजन, वाई-फाई, लॉन्ड्री, लाइब्रेरी, डिस्कशन एरिया और शांत माहौल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. 8 हजार से 15 हजार रुपए तक के बजट में स्टूडेंट्स को घर जैसा वातावरण और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
कोटा की लैंडमार्क सिटी आज स्टूडेंट्स के लिए बड़ा हॉस्टल हब बन चुकी है. यहां देशभर से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्टल उपलब्ध हैं. गर्ल्स और बॉयज दोनों के लिए बने इन हॉस्टलों में सुरक्षा, पौष्टिक भोजन, पढ़ाई का शांत माहौल और बेहतर सुविधाएं एक ही जगह मिल रही हैं. कई हॉस्टलों में सीसीटीवी, वाई-फाई, लाइब्रेरी, लॉन्ड्री और 24 घंटे सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी दी जा रही हैं. खास बात यह है कि 8000 रुपए से शुरू होने वाले इन हॉस्टलों में स्टूडेंट्स को घर जैसा वातावरण मिल रहा है. यही वजह है कि लैंडमार्क सिटी अब कोटा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद बनती जा रही है.
कोटा की लैंडमार्क सिटी स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल को प्रीमियम गर्ल्स हॉस्टल के रूप में जाना जाता है. यहां छात्राओं को सुरक्षा और सुविधाओं के साथ घर जैसा माहौल देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है. हॉस्टल में रूम की शुरुआत करीब 14 हजार रुपए से होती है. छात्राओं की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था और स्टाफ हमेशा मौजूद रहता है. यहां बड़ा रिसेप्शन एरिया, बालकनी, विशाल सिटिंग एरिया और डिस्कशन स्पेस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा वाई-फाई, लॉन्ड्री और पौष्टिक भोजन की सुविधा भी दी जाती है, जिससे छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके.
कोटा की लैंडमार्क सिटी स्थित नवदुर्गा रेजिडेंसी को लग्जरी गर्ल्स रेजिडेंसी के रूप में जाना जाता है. यहां 400 से अधिक छात्राओं के रहने की सुविधा उपलब्ध है. छात्राओं की सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक एंट्री सिस्टम लगाया गया है और पेरेंट्स को नियमित अपडेट भी दिए जाते हैं. यहां रूम 11 हजार से 15 हजार रुपए तक उपलब्ध हैं. रेजिडेंसी में छात्राओं के लिए जिम, टेरेस गार्डन, वाई-फाई, लॉन्ड्री और पौष्टिक भोजन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं. पढ़ाई के अनुकूल शांत माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण यह छात्राओं और अभिभावकों की पसंद बनती जा रही है.
Add as Preferred Source on Google
कोटा की लैंडमार्क पैराडाइज रोड स्थित आनंदम बॉयज हॉस्टल स्टूडेंट्स के लिए एक लग्जरी हॉस्टल माना जाता है. यहां विद्यार्थियों को 11 हजार से 14 हजार रुपए तक के रूम उपलब्ध कराए जाते हैं. रूम में आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक माहौल दिया जाता है. हॉस्टल में लॉन्ड्री, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. पढ़ाई के लिए शांत और अच्छा एनवायरनमेंट तैयार किया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को बेहतर माहौल मिल सके. खास बात यह है कि रूम के अंदर टीवी की सुविधा भी दी गई है. हॉस्टल प्रबंधन द्वारा स्टूडेंट्स की हर तरीके से देखभाल की जाती है.
कोटा के अमर पंजाबी रेस्टोरेंट के पीछे स्थित सुंदर बॉयज हॉस्टल स्टूडेंट्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. यहां 9 हजार से 12 हजार रुपए तक के रूम उपलब्ध हैं. हॉस्टल में विद्यार्थियों को ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, वाई-फाई और लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. इसका ग्रीन और ओपन एनवायरनमेंट स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ सुकून भरा माहौल भी देता है. हॉस्टल का बड़ा डिस्कशन एरिया इसकी खास पहचान माना जाता है, जहां छात्र ग्रुप स्टडी और तैयारी कर सकते हैं. बेहतर सुविधाओं और शांत वातावरण के कारण यह हॉस्टल विद्यार्थियों के लिए अच्छा विकल्प बनता जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



