रेगिस्तान का आयरन वंडर! गडरारोड की यह मशीन आज भी सुनाती है ब्रिटिश दौर की कहानी

रेगिस्तान का आयरन वंडर! गडरारोड की मशीन आज भी सुनाती है ब्रिटिश दौर की कहानी
The Iron Wonder of the Desert: बाड़मेर के गडरारोड में खड़ी इंग्लैंड में बनी करीब एक सदी पुरानी मशीन आज भी रेगिस्तान के इतिहास की कहानी बयां करती है. ब्रिटिश काल में इस भारी-भरकम मशीन का उपयोग कुओं से पानी निकालने के लिए किया जाता था, जिससे रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों तक पानी पहुंचाया जाता था. उस दौर में गडरारोड क्षेत्र में पानी की भारी कमी रहती थी और यह मशीन रेलवे संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती थी. बताया जाता है कि यहां से पानी पाकिस्तान के हैदराबाद तक भी भेजा जाता था. समय के साथ तकनीक बदल गई और भाप इंजन की जगह आधुनिक मोटरों ने ले ली, लेकिन यह मशीन आज भी मजबूती के साथ सुरक्षित खड़ी है. रेगिस्तान की भीषण गर्मी, धूल भरी आंधियों और मौसम की मार के बावजूद इसकी संरचना जस की तस बनी हुई है. लोग इसे आज भी “रेगिस्तान का आयरन वंडर” कहकर याद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




