National

Tirupati train | Tirupati train service | Hyderabad to Tirupati train | Tirupati Express | तिरुपति बालाजी | तिरुपति मंदिर

होमफोटोदेश

कर लो तिरुपति दर्शन की तैयारी,रोज चलेगी ट्रेन,वेटिंग का झंझट होगा खत्‍म!

Last Updated:May 13, 2026, 09:28 IST

भगवान तिरुपति के दर्शन की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने तिरुपति के लिए एक और रेगुलर ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन हैदराबाद से होकर गुजरेगी. इसके साथ ही तिरुमाला की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और ट्रेन उपलब्ध हो गयी है.इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

भगवान तिरुपति के दर्शन की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने तिरुपति के लिए एक और रेगुलर ट्रेन की घोषणा की है.इसके साथ ही तिरुमाला की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और ट्रेन उपलब्ध हो गयी है.इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

रेलवे श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर ट्रेनों में बदल रहा है. दक्षिण मध्य रेलवे ने अब तिरुपति से जुड़ी कुछ प्रमुख ट्रेनों को रेगुलर चलाने का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म सीटें मिल सकें.

दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर के अनुसार अब तिरुपति और ओखा के बीच ट्रेन शुरू की जा रही है. यह फैसला तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान रखते में हुए लिया गया है.

Add as Preferred Source on Google

ट्रेन नंबर 19559 तिरुपति-ओखा एक्सप्रेस हर सोमवार को चलेगी.यह ट्रेन ओखा से रात 11:55 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 9:10 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. इससे गुजरात और दक्षिण भारत के यात्रियों को सीधी ट्रेन मिलेगी.

ट्रेन नंबर 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस हर गुरुवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रात 8:45 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी और शनिवार रात 11:50 बजे ओखा पहुंचेगी. ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा.

तिरुपति-ओखा साप्ताहिक ट्रेनें बसरा, निजामाबाद, कामारेड्डी, बोलाराम, काचीगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल, कुरनूल सिटी, धोन, तडीपत्री, कडप्पा, राजमपेट और रेनीगुंटा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

रेलवे ने हैदराबाद और बेलगावी के बीच चलने वाली ट्रेनों को भी रेगुलर कर दिया है. ट्रेन नंबर 17075 चेरलापल्ली से बेलगावी हर शनिवार को चलेगी, जबकि 17076 बेलगावी से चेरलापल्ली हर रविवार को चलेगी. ये ट्रेनें सिकंदराबाद, बेगमपेट, लिंगमपल्ली और गुंतकल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी.

इसके अलावा बेंगलुरु, बीदर और कलबुर्गी के बीच भी ट्रेनों को रेगुलर किया गया है. ट्रेन नंबर 16559 और 16560 एसएमवीटी बेंगलुरु-बीदर रूट पर सप्ताह में दो दिन चलेंगी. वहीं 16563 और 16564 बेंगलुरु कैंट और कलबुर्गी के बीच सेवा देंगी. ये ट्रेनें येलहंका, हिंदूपुर, धर्मावरम, अनंतपुर और मंत्रालयम रोड जैसे स्टेशनों पर स्‍टापेज होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj